छात्र ने मंच पर लगाया जय श्री राम का नारा तो भड़कीं महिला प्रोफेसर ने मंच से नीचे उतारा; वीडियो हुआ वायरल

गाजियाबाद के एनएच-9 स्थित एबीईएस कॉलेज में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए छात्र ने मंच से जय श्री राम का नारा लगाया। इसके बाद कॉलेज की शिक्षिका ने छात्र को बिना परफॉर्मेंस के ही मंच से उतार दिया। इसी को लेकर छात्रों के दो गुटों ने कॉलेज में हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। किसी तरह उन्होंने छात्रों के दोनों गुटों को समझाकर शांत किया। इसके बाद कार्यक्रम को बीच में रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन था। कार्यक्रम के दौरान छात्र को मंच पर बुलाया गया। छात्र के मंच पर पहुंचने पर सामने बैठे स्कूल के अन्य छात्रों ने जय श्री राम का उद्घोष किया। इसके जवाब में छात्रा ने भी मंच से जय श्री राम बोल दिया। छात्र के जय श्री राम बोलते ही टीचर नाराज हो गईं और उसे मंच से उतार दिया।

टीचर का कहना है कि यह कॉलेज का सांस्कृतिक प्रोग्राम है और इसमें यह अलाउड नहीं है। कुछ लोग जहां छात्र के समर्थन में उतर आए। जबकि कुछ लोगों ने शिक्षण संस्थान में इस तरह से नारे लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई । मंच से उतारने वाली शिक्षिका का फोटो व घटनाक्रम का वीडियो भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मौके पर पुलिस को भेजा गया था। शांति व्यवस्था को कोई खतरा नहीं है। कॉलेज की आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000