गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल का लिंटर गिरा, 1 मजदूर की मौत, 7 लोग घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भोपुरा इलाके में निर्माणाधीन गौर एरो सिटी मॉल का लिंटर गिर गया है। लिंटर गिरने के बाद मॉल की साइट पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत भी हो गई है। हादसे में सात मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि मॉल की दूसरी मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा था।

रात में 12 बजे हुआ हादसा…

दरअसल थाना टीला मोड़ क्षेत्र के सिकंदरपुर में बन रहे मॉल का लिंटर गिर गया। लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि वहीं पर काम कर रहे 7 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। रात में लगभग 12 बजे अचानक से लिंटर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घायल हुए सभी मजदूरों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद फिर वहां से उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है।

कुल 8 लोग कर रहे थे काम…

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सिकंदरपुर थाना टीला मोड़ क्षेत्र में गौर बिल्डर मॉल बना रहे हैं। रविवार की रात तकरीबन 12 बजे सेकेंड फ्लोर का लिंटर गिर गया। घटना के समय 8 मजदूर लिंटर के ऊपर खड़े थे। हादसा होते ही ये सभी मजदूर लिंटर के साथ ही नीचे आ गिरे। इस घटना में एक मजदूर जिसका नाम अमित था, उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा बाकी के सात घायल मजदूरों को पहले जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000