कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को भी जान का खतरा

वाराणसी।भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हैं। संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी है।तहरीर में संजय सिंह ने कहा कि उन्हें 12 जनवरी को एक अनजान नंबर से फोन आया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। फिर दोबारा 13 जनवरी को उन्हें फोन आया तो उन्होंने फोन उठा लिया।अनजान नंबर से आए कॉल पर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 12 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर रात 8.30 और 9.35 पर अनजान नंबर से दो बार फोन आया। उन्होंने अनजान नंबर समझ फोन नहीं उठाया। फिर उसी नंबर से 13 जनवरी को दोपहर 12.17 पर जब दोबारा से फोन आया तो उठा लिया। जैसे ही संजय सिंह ने फोन रिसीव किया तो कोई अज्ञात शख्स गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

संजय सिंह ने तहरीर में बताया कि उसी नंबर से फिर 2.42 PM और 2.48 PM पर फिर फोन आया तो मैंने पूछा कि क्या बात है? तो फिर अज्ञात शख्स ने मुझे और भाजपा के कैसरगंज सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जोड़ते हुए गाली देने की शुरुआत की और जान से मारने और मरवाने की धमकी देने लगा। जिसके बाद मैंने फोन काट दिया। अभी भी लगातार मुझे उस नम्बर से लगातार फोन आ रहा है।इसके बाद डरकर संजय सिंह ने भेलूपुर थाने में अपनी और अपने परिवार की जान की सुरक्षा को लेकर तहरीर दी, तहरीर मिलने के बाद पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।संजय सिंह ने अपने साथ भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जान को भी खतरा बताया है।इस प्रकरण से मैं और मेरा परिवार बहुत सहमा हुआ है। लिहाजा इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर करवाई की जाए। बता दें कि संजय सिंह का भेलूपुर थाना क्षेत्र के 48/1 HIG कबीर नगर, दुर्गाकण्ड में आवास है।

इस मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित संजय सिंह की जान को खतरे को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस एक्शन में आ गयी। इस हाई प्रोफाइल मामले में शिकायत मिलते ही जहां संजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस के अलग-अलग विंग की तीन टीमों का गठन कर दिया है। यही नहीं, क्योंकि मामला मोबाइल फोन से धमकी देने का जुड़ा है तो सर्विलांस टीम से इस मामले में मदद लेने के साथ ही DCRB और साइबर सेल को भी पूरे प्रकरण में गम्भीरता से जांच के आदेश दिए गए हैं।इस पूरे प्रकरण में तीन टीमों की मदद से शिकायत किये गए मोबाइल नम्बर की वास्तविक और लोकेशन की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000