लिव-इन में रह रही मेकअप आर्टिस्ट ने किया सुसाइड: पति से तलाक के बाद लखनऊ में डीजे के साथ रहती थी, मंदिर में चुपके से की थी शादी

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-1 में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट ने सुसाइड कर लिया है। वह हजरतगंज के एक सैलून में काम करती थी। 24 साल की नेहा मौर्या अपने किराए के घर में फंदे से लटकी मिली। उनके लिव-इन पार्टनर अजीत मौर्य उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

नेहा मूल रूप से बहराइच की रहने वाली थीं। 6 साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक के बाद वह लखनऊ में आकर रहने लगी थीं। यहां उसकी मुलाकात डीजे चलाने वाले अजीत मौर्य से हुई। अजीत भी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन वह नेहा के साथ रहता था। उसने मंदिर में शादी भी कर ली थी।

अब जानिए पूरा मामला 

नेहा के पिता सत्य नारायण मौर्य ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे अजीत का फोन आया। उसने कहा कि नेहा ने फंदा लगा लिया है। वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। थोड़ी देर बाद परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत लखनऊ पहुंचे। नेहा ने मौत से पहले आखिरी बार कॉल की थी, लेकिन उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई थी, जिससे लगे कि वह सुसाइड कर लेगी।

परिवार को नहीं थी लिव-इन में रहने की जानकारी

पिता सत्य नारायण ने बताया कि अजीत डीजे का काम करता है और शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं। नेहा उसके साथ लिव-इन में थी, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं थी। पिता का कहना है कि अजीत ने उन्हें बताया कि उसने मंदिर में नेहा से शादी कर ली थी।

पार्टनर सब्जी लेने गया था, दरवाजा तोड़ा तो लटकी मिली अजीत ने पुलिस को बताया कि वह रात को नेहा को सैलून से लेकर आया। कुछ देर बाद वह सब्जी लेने बाहर गया। वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा तोड़ा तो नेहा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। विकासनगर के एसओ आलोक सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
तलाक के बाद लखनऊ में रह रही थी

नेहा का विवाह 2019 में बहराइच के राजेश से हुआ था।

दोनों की एक बेटी भी है। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही अजीत मौर्य से हुई। बातचीत होने के साथ दोनों लोगों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इस दौरान नेहा के शादीशुदा लाइफ में खटास आ गई। 2023 में उसका तलाक हो गया।

पति करता था मारपीट, इसलिए तलाक ले लिया

नेहा के रिश्तेदारों ने बताया- पति राजेश उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। प्रताड़ित करता था। कई बार समझाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर नेहा अजीत के संपर्क में आ गई थी। नेहा के तलाक लेने से परिवार नाखुश था। उनको अजीत से रिलेशनशिप के बारे में जानकारी हो गई थी। परिजनों ने नेहा को कई बार समझाने की कोशिश की पर अजीत के दबाव में वह उनकी नहीं मानी। अजीत ने 2020 में नेहा को लखनऊ भेज दिया था। जहां वो अक्सर उससे मिलने आता था। 2023 में तलाक हो जाने के बाद परिवार ने पूरी तरह से नेहा से संबंध खत्म कर लिया था। ना किसी त्योहार में वह घर जाती थी ना ही किसी त्योहार में कोई परिजन उसके घर आता था।

2023 से अजीत के साथ रहने लगी

नेहा के साथ काम करने वाली मेकअप आर्टिस्ट ने बताया-नेहा ने 2023 में विकास नगर में एक कमरा किराए पर लिया। इंदिरा नगर में एक मेकअप सैलून में नौकरी शुरू की। इस दौरान अजीत बहराइच में कम और लखनऊ में उसके साथ ज्यादा रहता था। महीने के 20 दिन वो लखनऊ में ही उसके साथ रहता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000