Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई, 2024 को वोटिंग है, तीसरे फेज में 94 लोकसभा सीटों के लिए होगा, मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज के लिए वोटिंग सात मई, 2024 को होनी है। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 94 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि 1351 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी। गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए वोटिंग इसी चरण में होगी। बता दें कि गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब गुजरात की 25 सीटों पर ही मतदान होंगे।

कैंसिल किये गए म.प्र. के बैतूल का भी मतदान तीसरे चरण में होगा और सूरत की सीट निर्विरोध हो जाने से एक सीट पर नहीं होगा मतदान 

दूसरे चरण में म.प्र. के बैतूल से बसपा कैंडिडेट की मृत्यु के बाद वहां का चुनाव कैंसिल कर दिया गया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए वोटिंग तीसरे चरण में कराने का फैसला किया है, जबकि गुजरात की सूरत सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध रूप से चुनाव जीत चुके हैं। तीसरे फेज में कुल 2963 कैंडिडेट ने पर्चा भरा था, लेकिन स्क्रूटनी के बाद ये घटकर 1563 ही बचे, जिसमें नाम वापसी के बाद 1351 कैंडिडेट ही रह गए हैं।

तीसरे चरण में कुल 12 राज्यों की 94 सीटों पर 07 मई को होगा, मतदान

तीसरे चरण में कहां-कहां होगा चुनाव ?

 Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव में दो चरण का मतदान सम्पन्न हो गया। तीसरे चरण में कुल 12 राज्यों की 94 सीटों पर 07 मई को मतदान होगा। देश में इस बार सातों चरण के मतदान में 97 करोड़ से भी अधिक वोटर हिस्सा लेंगे। तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 02, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्यप्रदेश की 08, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 04, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव की 02 और जम्मू-कश्मीर की 01 सीट पर मतदान होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आने वाली लोकसभा सीटों का ब्योरा

संख्या  राज्य  कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव
1 असम  04 
2 बिहार  05 
3 छत्तीसगढ़  07 
4 गोवा  02 
5 गुजरात  26 
6 कर्नाटक  14 
7 मध्य प्रदेश  08 
8 महाराष्ट्र  11 
9 उत्तर प्रदेश  10 
10 पश्चिम बंगाल 04 
11  दादर और नगर हवेली और दमन और दीव  02 
12 जम्मू-कश्मीर  01 
कुल राज्य – 12  कुल लोकसभा सीटें – 94 

 

अब इन तारीखों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव इस बार सात चरण में हो रहे हैं। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 88 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4जून, 2024 को होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000