विवाहिता की ओयो होटल में प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या फिर फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोदीनगर के कादराबाद रजवाहे के पास स्थित ओयो होटल में रविवार की दोपहर आईटीआई के छात्र हिमांशु (22) ने विवाहिता मधु (22) की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। हिमांशु और मधु के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन के जरिए उन्हें तलाश करते हुए पुलिस होटल पहुंची तो दोनों के शव मिले। मधु का शव बिस्तर पर पड़ा था। हिमांशु का पंखे से लगाए फंदे से लटका था। पुलिस होटल एबी इन गेस्ट हाउस के कमरे का गेट तोड़कर अंदर पहुंची। मधु और मोहित के परिजन साथ में थे।

होटल में शेफ मोहित मोदीनगर की हनुमान कॉलोनी का निवासी है। मधु का मायका हापुड़ के नली बनखंडा गांव में है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। होटल से पता चला कि दोनों सुबह साढ़े दस बजे पहुंच गए थे। मेरठ के खरखौदा के गांव बिजौली निवासी हिमांशु ने उसे फोन करके बुलाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी करने के बाद बताया कि मधु की पहली शादी बिजौली में ही हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके पति की हादसे में मौत हो गई थी। मोहित से उसकी शादी दो महीने पहले तीन मार्च को हुई थी। हिमांशु से उसकी नजदीकी बिजौली में हुई। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। नली बनखंडा में हिमांशु की ननिहाल है। वह मधु से मिलने के लिए मोदीनगर आया था। होटल उसने ही बुक कराया था।

मधु की शादी से गुस्से में था हिमांशु…

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मधु के पहले पति की मौत हो जाने के बाद हिमांशु उससे शादी करना चाहता था। मधु के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। उन्होंने मधु की शादी मोहित से कर दी। उसकी शादी हो जाने के बाद ही हिमांशु गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया। हिमांशु की मां का मधु के यहां आना जाना था। उसने ही मधु की पहली शादी बिजौली में कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000