पहले की लव मैरिज फिर दूल्हा बनकर रचाने लगा दूसरी शादी, समारोह में पहुंची पत्नी ने जमकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां एक महिला अलीगढ़ से अपने परिवारजनों सहित गोरखपुर पहुंची, जहां एक विवाह समारोह चल रहा था। महिला ने विवाह समारोह के बीच ही दूल्हे के खेल का भंडाफोड़ करते हुए जानकारी दी कि वह तो पहले से ही उसका पति है यह सुनते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे और उसके घर वालों ने मिलकर अलीगढ़ से आई महिला की पिटाई शुरू कर दी। वहीं घरातियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दूल्हे सहित उसके परिवारजनों को बंधक बना लिया और इसकी सूचना तिवारीपुर थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित परिवारजनों को गिरफ्तार कर लिया और बैंककर्मी दूल्हे राजा को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैजानकारी के मुताबिक राजघाट थाना क्षेत्र के बर्फखाना निवासी प्रदीप मझवार बलिया के एक बैंक में कार्यरत हैं। एक साल पहले अलीगढ़ मैं नौकरी के दौरान एक युवती से उन्होंने प्रेम विवाह किया था।

बाद में बलिया ट्रांसफर हो गया और उक्त महिला से बातचीत बंद कर दी महिला ने जब प्रदीप का कुछ अता पता नहीं चला तो थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 3 दिन पहले ही महिला को जब उसके दूसरे विवाह करने की जानकारी हुई तो वह अपने परिवार सहित गोरखपुर आ धमकी और जय माल के समय ही प्रदीप के खेल का भंडाफोड़ कर दिया। इस दौरान महिला ने प्रदीप के साथ अपने विवाह की फोटो और उसके खिलाफ मुकदमे की कॉपी भी दिखाई। जानकारी होते ही बारातियों ने दूल्हे सहित उसके परिवार के लोगों को बंधक बनाया और पुलिस को सूचना दी। एसएचओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में लड़की पक्ष और बैंककर्मी की पूर्व पत्नी की तरफ से तहरीर मिली है। मारपीट, बलवा, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर बैंक कर्मी दूल्हे सहित सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000