फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला; जांच के बाद पुलिस हैरान, युवती को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। पुलिस ने मधुबन बापूधाम थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा जांच के बाद फर्जी पाया। पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवती पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। युवती सिहानी गेट थानाक्षेत्र के गैंग्स्टर संजय सूरी के गिरोह से जुड़ी हुई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच… 

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक आठ मई को मधुबन बापूधाम थाने में सिहानी गेट थानाक्षेत्र निवासी युवती ने शिकायत देकर बताया कि पूर्व में विनीत गर्ग एवं उसके साथियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। अचेत होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फोटो एवं वीडियो बना लिए। वीडियो और फाेटो लेने के लिए युवती को पांच मई को विनीत ने हापुड़ चुंगी स्थित पहलवान ढाबे के पास बुलाया था।

युवती ने रुपये वसूलने के लिए गलत आरोप लगाए थे-पुलिस…

मौके पर पहुंचने पर युवती को विनीत अपने साथ कार में दो साथियों के साथ सुनसान जगह ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि युवती ने पहलवान ढाबे पर पांच मई को खाना खाया था। इसके बाद युवती अकेली बाहर निकली और अकेली ही गई थी। युवती के मोबाइल और आरोपित विनीत के मोबाइल की सीडीआर निकालने से पता चला कि दोनों की लोकेशन भी उस दिन अलग-अलग थी। इसके आधार पर पुलिस ने युवती की बताई दुष्कर्म की कहानी फर्जी पाई। एसीपी का कहना है कि युवती ने रुपये वसूलने के लिए गलत आरोप लगाए थे।

पूर्व में भी फर्जी मामले में एक युवती हुई थी गिरफ्तार…

एसीपी कविनगर का कहना है कि फरवरी में भी ऐसा ही एक अन्य मामला सामने आया था जिसमें एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में भी पुलिस ने जांच कर मामला फर्जी पाया और युवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000