सिंचाई विभाग के बाबू से 1 लाख रंगदारी मांगने वाले दो पत्रकार सहित तीन गिरफ्तार, विजिलेंस बनकर मांगी थी रंगदारी

हल्द्वानी में पत्रकारों ने खुद को विजिलेन्स टीम बताकर सिचांई विभाग के कर्मी से 1 लाख रूपये की रंगदारी मांगना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में 2 पत्रकारों व एक चालक को रंगदारी मांगने में गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला पत्रकार फरार बताई जा रही है। बता दें कि कैनाल कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी सिंचाई विभाग के क्लर्क उमेश चन्द्र कोठारी पुत्र षष्टी बल्लभ कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई कि महिला समेत चार लोगों ने खुद को विजिलेंस कर्मचारी बताकर उसकी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में तीन आरोपियों भूपेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी निकट विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाजपुर, सुन्दर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी कॉलोनी नं 2 गूलरभोज व सौरभ गावा पुत्र किशन लाल गांवा निवासी गली नं 3 शान्ति बिहार रूद्रपुर को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके06 बीए 4534  सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के बाबू उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की मांग करने वाली आधी अधूरी विडियो तैयार की गयी।

इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वयं को पत्रकार बताया गया और विडियो दिखाकर वादी से रंगदारी की माँग की गयी व वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी। इस घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम भेजी गई है। आरोपियों ने इस प्रकार की घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों से रंगदारी में मांगी गई रकम में से 90 हजार रूपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष-2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। वही इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम को आईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने दस हजार और एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, एसआई पंकज जोशी, जगदीप नेगी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी,  घनश्याम रौतेला, अनिल गिरी शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000