माफिया अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में हुआ शिफ्ट,आतिन को भेजा गया रामपुर जेल

बरेली। कुख्यात माफिया अतीक अहमद का भाई माफिया अशरफ का साला सद्दाम को बरेली से शिफ्ट कर दिया गया है। बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद सद्दाम का नया ठिकाना अब बदायूं जिला जेल होगी। उसके खास गुर्गे प्रयागराज निवासी आतिन जफर को रामपुर जेल भेजा गया है। हाल ही में आतिन को प्रयागराज से और सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को दोनों को बरेली जेल से शिफ्ट कर दिया गया।सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। सद्दाम की पर एक लाख का इनाम था।

दिल्ली से गिरफ्तार कर सद्दाम को बरेली जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। सद्दाम हाई सिक्योरिटी बैरक में परेशान था। सद्दाम ने मानवाधिकार का हवाला देकर बैरक बदलने की गुहार लगाई थी। बार बार सामान्य बैरक में दूसरे बंदियों के साथ रखने की जिद कर रहा था। बरेली जेल में सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी और फरहाद समेत कई और लोग बंद हैं। पहले सद्दाम और अशरफ की खातिरदारी कर चुके जेलकर्मी भी यहां तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां फिर से गिरोह पनपने की आशंका थी। ऐसे में जेल अधिकारियों और प्रशासन ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी, जिसपर ये निर्णय लिया गया कि सद्दाम और आतिन को अलग अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया जाए। दोनों को सेंट्रल जेल टू से रवाना कर दिया गया है।

माफिया अशरफ का साला सद्दाम तीन साल से बरेली में ही किराये पर रह रहा था। सद्दाम प्रयागराज के रसूखदारों, शूटरों और अन्य जगह से आए लोगों को अशरफ से जेल में मिलवाता था।सद्दाम जिला जेल में अफसरों से लेकर सिपाहियों तक नेटवर्क फैला रखा था। उमेश पाल हत्याकांड की जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश बरेली जिला जेल में ही रची गई थी।उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की अशरफ से मुलाकात कराने में भी सद्दाम और उसके खास गुर्गा बरेली का रहने वाला लल्ला गद्दी की भूमिका सामने आई थी। बिथरी थाने में सद्दाम, लल्ला गद्दी और उसके अन्य गुर्गों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरा मुकदमा सद्दाम और उसके साथियों के खिलाफ बारादरी थाने में दर्ज हुआ था।

दोनों मुकदमों की विवेचना के लिए सीओ तृतीय के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। अशरफ और सद्दाम के गुर्गों को जेल भेजा गया था। जेल के आरक्षी भी जेल गए थे। फिर नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। उमेश पाल की हत्या के बाद सद्दाम भूमिगत हो गया था। एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000