कुख्यात माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे बालगृह से हुए रिहा,भतीजों को ले गई बुआ

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के बाल संरक्षण गृह में रहने को लेकर उपजा विवाद अचानक से बेहद चौंकाने वाला रुख ले लिया।सोमवार शाम बाल कल्याण समिति ने अतीक के दोनों बेटों को रिहा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बाल कल्याण समिति ने एहजम और अबान को रिहा किया है। दोनों के रिहाई की प्रक्रिया में काफी समय लगा। यह प्रक्रिया सुबह से ही चल रही थी। बाल कल्याण समिति ने यह निर्णय लेते हुए जानकारी दी कि एहजम और अबान इसी साल 4 अक्टूबर को 18 साल का हो चुका है और ऐसे में नियमानुसार दोनों को बाल संप्रेषण गृह में नहीं रखा जा सकता।

बता दें कि दोनों को परिजनों के सुपुर्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट में पुलिस और बाल कल्याण समिति अपना पक्ष रख चुकी थी। फिर भी उन्हें सम्भवतः डर था कि सुप्रीम कोर्ट में उनका रवैया विपरीत जा सकता है,जिसको देखते हुए आनन-फानन में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे एहजम और अबान को उसकी बुआ को सुपुर्द कर दिया गया। लगभग 5 बजे अतीक की करैली में रहने वाली बहन परवीन वकील के साथ राजरूपपुर स्थित बाल संरक्षण गृह पहुंची।उससे पहले बाल गृह के संरक्षक को सुपुर्दगी का आदेश मिल चुका था।

बाल सुधार गृह संचालक ने कहा कि 2 मार्च को इन्हें यहां भेजा गया था। तब ये बच्चे लावारिस की तरह थे, लिहाजा उन्हें यहां लाया गया है। संचालक ने कहा कि आज बाल कल्याण समिति के आदेश पर उन्हें रिहा किया गया है। उनकी बुआ परवीन अहमद को उन दोनों बेटों को सुपुर्द किया गया है। इसके लिए पूरी विभागीय लिखा पढ़ी कराई गई है। परवीन अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच कार में बैठाकर इन बच्चों को साथ ले गईं।

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने तमाम जगहों पर छापेमारी की थी। कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ के इशारे पर उमेश की हत्या कराई गई थी। इस हत्याकांड में अतीक का बेटा असद भी शामिल था। अतीक के दो नाबालिग बेटे भी पुलिस के हत्थे चढ़े थे, लेकिन नाबालिग होने के कारण उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटों की कस्टडी हासिल करने के लिए उच्च अदालत तक गई थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। बल्कि वो खुद पुलिस का दबाव बढ़ते ही फरार हो गई।सात महीने बाद भी वो पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हत्याकांड में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम का भी कोई सुराग नहीं लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000