घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार का कारण बने माफिया मुख्तार अंसारी,सपा ने किया खेल

म‌ऊ। उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले की घोसी के घमासान में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह को भारी मतों से करारी शिकस्त दी है। घोसी उपचुनाव के नतीजे से उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन के ताप की भी आजमाइश हो गई। घोसी उपचुनाव चुनाव के नतीजे पर पूरे देश की नजर थी। घोसी में साइकिल बहुत तेज दौड़ी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारत जनता पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। घोसी उपचुनाव में एनडीए बनाम इंडिया की लड़ाई में अखिलेश यादव भारी पड़ गए हैं, इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 42,759 वोटों से हरकर घोसी में जीत का परचम लहराया है। सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले, जबकि दारा सिंह चौहान को 81,668 वोट मिले। घोसी में सपा का पीडीए फॉर्मूला काम कर गया,लेकिन इतनी बड़ी जीत के पीछे एक बड़ी वजह बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को भी माना जा रहा है।

बताते चलें कि दारा सिंह चौहान बीते दिनों साइकिल से उतर कर भगवा खेमे में शामिल हो गए थे।भगवा खेमे ने दारा सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बना दिया। सपा ने सुधाकर सिंह के लिए घोसी चुनाव प्रचार में ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा दिया। शिवपाल सिंह यादव कई दिनों तक घोसी डेरा जमाए रहे और पूरे चुनाव की रणनीति तैयार की। सपा को सभी जातियों का वोट मिला। मुस्लिम वोटरों ने सुधाकर सिंह को एकमुश्त होकर वोट दिया। घोसी उपचुनाव में सपा की जीत का कारण माफिया मुख्तार अंसारी को भी माना जा रहा है। सियासी पंडितों के मुताबिक मुस्लिम वोटरों ने सपा का साथ दिया और उनका वोट नहीं बंटा। घोसी विधानसभा मऊ जिले में है। घोसी में अंसारी ब्रदर्स का जबरदस्त दबदबा है। मुख्तार अंसारी घोसी से पांच बार विधायक रह चुके हैं।

मुख्तार अंसारी दिनों जेल में बंद हैं। योगी सरकार राज में मुख्तार अंसारी पर हो रही कार्रवाई से मुस्लिम वोटरों का मुख्तार अंसारी से भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ गया है। घोसी उपचुनाव में जब मुस्लिम वोटरों को भाजपा का विरोध करने का मौका मिला तो वो पीछे नहीं हटे। मोहम्मदाबाद के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीज मन्नू अंसारी ने भी घोसी में रहकर लगातार सपा के समर्थन में प्रचार किया। मन्नू ने सपा के पक्ष में मुस्लिम मतदाताओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी वजह से मुस्लिम वोट नहीं बिखरा। बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा जो सपा के पक्ष में गया।अगर बसपा अपना प्रत्याशी उतारती तो सपा के वोट कट सकते थे। ऐसे में इसका सीधा फायदा सुधाकर सिंह को हुआ। मुस्लिम वोटरों के अलावा राजभर और निषाद के इलाकों में भी सपा को बढ़त मिली। स्थानीय वोटर ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के दल बदलने से नाराज दिखे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000