विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

प्रेमी से परेशान 35 साल की महिला ने धारदार चाकू से उतारा मौत के घाट,प्रेमिका ने कुबूला जुर्म

यूपी के गाजीपुर जिले से रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही चाकू घोंपकर कर दी। रविवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला का कहना है कि वो (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। बड़ेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वो दो बच्चों की मां है। महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी है।

पेट और चेहरे पर चाकू से वार…

शनिवार  रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल     |     धर्म पूछ कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली     |     लाल जोड़े में लाश, मांग में सिंदूर, सिगरेट से दागने के निशान, कूड़े के ढेर में युवती का शव मिलने से सनसनी     |     शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद     |     बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग     |     रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा,पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,दिल्ली-लखनऊ रूट प्रभावित     |     पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव     |     भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000