माफिया विनोद उपाध्याय के अध्याय का हुआ अंत, पोस्टमॉर्टम के बाद भाई को सौंपा गया शव, छावनी में तब्दील रहा अस्पताल

सुल्तानपुर। माफिया विनोद उपाध्याय के अध्याय का अंत हो गया। गुरुवार तड़के वाराणसी-लखनऊ हाईवे के हनुमानगंज में UP STF से हुई मुठभेड़ में गोली लगाने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोतवाली देहात व एसटीएफ उसे गाड़ी पर लादकर राजकीय मेडिकल कालेज सुल्तानपुर लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया जब उसकी मौत की खबर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। करीब 16 घंटे के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उसके भाई को शव सौंपा गया। जिसे लेकर वह गंतव्य की ओर चला गया।

कोतवाली देहात में 307 और आर्म्स एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज…

पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखाया और विधिक कार्रवाई शुरू की। एसओ कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया कि एसटीएफ सीओ दीपक सिंह की तहरीर पर इनामिया विनोद के विरुद्ध 307, प्रतिबंधित असलहा रखने व आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर करीब 12 घंटे तक शव मर्च्युरी में ही रखा रहा। देर शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास जब परिजन पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है।

भाई को सौंपा गया शव…

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार से भाई देर शाम आया था। उसके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में ले जाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पूरी तरह छावनी में तबदील था। एसटीएफ के जवान स्वयं पूरे मामले को हैंडल कर रहे थे। किसी भी व्यक्ति को यहां फटकने नहीं दिया गया। हद ये है कि परिवार को मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं थी। करीब 8 बजे रात के आसपास पोस्टमार्टम शुरू हुआ जो लगभग 10 बजे के बाद समाप्त हुआ। उसके बाद भाई शव लेकर गंतव्य की ओर गया।

सीने में लगी दो गोली,पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि…

सीएमएस डॉ एसके गोयल ने बताया कि डॉ एल के मिश्रा और डॉ दिनेश ने पीएम की कार्रवाई किया है। पीएम में वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम में दो गोली लगाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम स्थल पर लगभग आधा दर्जन चार पहिया वाहन मौजूद थे। जिसमें सिविल पुलिस की एक गाड़ी, एक एम्बुलेंस के अलावा एसटीएफ की चार गाड़ियां थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000