पेड़ से लटका मिला 19 साल की लड़की का शव, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप 

बिहार के मोतिहारी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे में लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कई तरह की जानकारियां मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह सुगौली थाना क्षेत्र के बंगरा सरेह में कृष्णावती कुंमारी नामक लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक बचपन से ही अपनी मौसा स्व रंगीला चौधरी के यहां रहती थी। युवती की शादी भी तय हो चुकी थी और उसके परिजन उसकी शादी की तैयारी में लगे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मृतक अपने पड़ोसी रोहित के साथ फोन पर बात कर रही थी।

लड़की ने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फेंका…

इसके बाद उसके परिजनों ने उसे डांट-फटकार करने के बाद उसे काफी समझाया था। फिर लड़की और रोहित कहीं चले गए। वहीं, मृतक के भाई मुनिलाल ने बताया कि उसकी बहन और तूफानी चौधरी का बेटा रोहित कुमार आपस में फोन पर बात कर रहे थे। उसकी मां ने उसे बात करते देखा, तो लड़की ने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फेंक दिया।

परिजनों का आरोप लड़की की हुई है हत्या…

इसके बाद वो और रोहित कही गायब हो गए। रात होने पर वो रोहित के घर बहन का पता लगाने गए। फिर उसके परिजन उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या हुई है और इसको लेकर उन लोगों ने थाना में आवेदन भी दिया है। फिलहाल, पुलिस ने तूफानी चौधरी को पकड़ लिया है।

मामले में डीएसपी ने कही ये बात…

सदर डीएसपी श्रीराज ने बताया है कि लड़की का शव पेड़ से लटके होने की सूचना पर सुगौली थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के संबंध में कई तरह की जानकारियां मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000