गोवा से सीधे महाकुंभ; CM प्रमोद सावंत ने प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को पणजी के पास कर्माली रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोवा सरकार ने राज्य के श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज की मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। सावंत ने करीब 1,000 श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने वाली पहली विशेष ट्रेन को कर्माली स्टेशन से रवाना किया।

मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए और ट्रेन चलाने पर विचार…

इस दौरान सावंत ने बताया कि बाकी दो ट्रेन 13 और 21 फरवरी को गोवा से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ने पर सरकार श्रद्धालुओं को प्रयागराज की मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए और ट्रेन चलाने पर विचार कर सकती है। सावंत ने बताया कि राज्य सरकार ट्रेन में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को भोजन भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ में 24 घंटे बिताने का मौका मिलेगा, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज से वापसी की ट्रेन लेनी होगी। गोवा में ये विशेष ट्रेन मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष की आयु के वे लोग, जिन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, इस योजना के तहत निशुल्क तीर्थयात्रा कर सकते हैं।

महाकुंभ के आयोजन के लिए CM योगी को दी बधाई…

सावंत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए उत्सुक थे, इसलिए गोवा सरकार ने नि:शुल्क रेल यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया। यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए सावंत ने कहा, ”सीएम योजी ने इतना बड़ा आयोजन किया है कि 40 करोड़ लोग महाकुंभ में जा रहे हैं। इतने सारे लोगों के लिए आयोजन करना, उतनी व्यवस्था करना कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन बहुत अच्छी तरह से उन्होंने यह आयोजन किया। मैं गोवा के लोगों और सरकार की तरफ से उनको शुभकामनाएं देता हूं।”

विकास कार्यों को लेकर PM मोदी की तारीफ की…

वहीं, पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए गोवा सीएम ने कहा, ”माननीय प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को लेकर हमेशा बात चलती रहती है। अपनी जो विरासत है, उसे आने वाली पीढ़ी को बताना है और विकास 2047 के लिए करना है, इसीलिए ‘विरासत भी और विकास भी’ ये बात माननीय प्रधानमंत्री हमेशा बोलते हैं। वो सिर्फ बोलते नहीं हैं, करके भी दिखाते हैं, इसीलिए विरासत के साथ-साथ विकास जरूरी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000