कैंची धाम मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिर गई स्कॉर्पियो; 2 महिला सहित 3 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में कैंची धाम मार्ग पर स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम मार्ग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई कार में कई लोग सवार थे, जिनका रेस्क्यू स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमोंं ने कर लिया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार में 7 लोग सवार थे, यह सभी कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए खाई में गिर गई। यह घटना देखते ही आसपास से गुजर रहे लोग काफी घबरा गए। उन्होंने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

तीन लोगों की मौत

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद राहत बचाव अभियान पूरा कियाहादसे में दो महिलाओं और किशोरी की मौके ही दर्दनाक मौत हो गईवहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया हैपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नैनीताल जिले के लोहाली इलाके में हुआ है, जहां कार डिसबैलेंस होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई

4 घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थींकाफी मेहनत के बाद दो महिलाओं सहित एक किशोरी का शव और चार अन्य घायलों को रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गयाकार में सवार सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैंहादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हैवह नैनीताल के लिए निकल गए हैं

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000