मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में पुल‍िस ने कुर्क कि‍या 54 लाख का फ्लैट

लखनऊ। गाजीपुर जिले की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट के चेल्सिया टावर में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी का फ्लैट कुर्क कर दिया। इस फ्लैट की कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। उसने अपराधिक गतिविधियों से अर्जित रकम से यह फ्लैट खरीदा था। फरार चल रही अफशां पर गाजीपुर और मऊ जिले की पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अफशां को पुलिस मुख्तार की मौत से पहले से ही ढूंढ़ रही है। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 11 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कुछ लोगों से कार्रवाई से पहले क‍िया व‍िरोध…

गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह विभूतिखंड कोतवाली में कुर्की की कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर विभूतिखंड थाने से भी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यहां मौजूद कुछ लोगों ने पहले कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली। उन्हें बताया गया कि अफशां पर यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

लगातार तलाश में है गाजीपुर और मऊ पुल‍िस…

अफशां मूल रूप से गाजीपुर के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली है। गाजीपुर और मऊ पुलिस उसे लगातार ढूंढ़ रही है। उसकी तलाश में कुछ समय पहले एसटीएफ ने भी कई जगह दबिश दी थी पर उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। लखनऊ में मुख्तार व उसके भाई अफजाल ने कई संपत्तियां अर्जित की थी। उनमे से कुछ संपत्तियों को लखनऊ पुलिस कुर्क कर चुकी है, जिसमें पुलिस भर्ती बोर्ड के पास वाला पेट्रोल पंप, डालीबाग में भतीजों और भाई की संपत्ति शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000