आगरा मेट्रो या आफत; टनल की मशीनों से हिलने लगती है धरती, घरों में आ गई दरार, मौत के साये में जी रहे लोग

उत्तर प्रदेश आगरा में मेट्रो रेल की खुदाई से सैकड़ों परिवारों की जान आफत में आ गई है। लोगों के घरों की दीवारें दरक गई हैं। दरवाजों की चौखट टेड़ी और फर्श ऊपर नीचे हो गए हैं। सीढ़ियां अपनी जगह से खिसक गई हैं। कई मकान तो इतने झुक गए हैं कि वे दूसरे मकान के सट गए हैं। हालात इस कदर चिंताजनक हैं कि जब टनल खुदाई की मशीन टीबीएल (टनल बोरिंग मशीन) चलती है तो घरों के सामान और दीवारें हिलने लगती हैं। पलंग हिलता है। अलमारी हिलती हैं। मौत का डर है, लेकिन फिर भी रहना मजबूरी है। आगरा के मोती कटरा गली के ये हालात हैं, जहां पर 2 महीने से अंडरग्राउंड मेट्रो रेल खुदाई का काम चल रहा है।

मोती कटरा की रहने वाली सोनम अग्रवाल बताती हैं कि उनके घर में 6 लोग हैं। 30 सितंबर को मेट्रो के अधिकारी उनके घर पर आए और उन्हें घर खाली करने के लिए कहा। सोनम का दो मंजिला का मकान है। मेट्रो रेल की खुदाई के कारण उनका घर चटक गया। घर की मरम्मत कराई गई। इसके बाद उन्हें 26 अक्टूबर को वापस घर में रहने के लिए बोल दिया गया। वे तब से अपने घर में रह रही हैं।

मौत के खौफ में जी रहें सभी…

सोनम ने बताया कि मरम्मत के बाद फिर से घर की दीवारें दरक गई हैं। पूरा घर टेड़ा हो गया है। हर तरफ जैक लगा दिए गए हैं, लेकिन फिर भी दीवारों में दरारे आ गई हैं। जमीन का फर्श एक तरफ झुक गया है। ऐसे हालात में हर दिन उनका परिवार मौत के खौफ में जी रहा है।

यूपीएमआरसी ने नहीं कराया सर्वे…

मोती कटरा के रहने वाले रवि अग्रवाल का कहना है कि यूपीएमआरसी ने मेट्रो खुदाई से पहले क्षेत्र का कोई सर्वे नहीं कराया था। जब लोगों के मकान टूटने और दीवारें दरकने लगीं तो उन्हें सर्वे की याद आई है। अब मेट्रो अधिकारी ग्राउटिंग करवा रहे हैं। मिट्टी के नमूने लेकर गए हैं। सरकार का 9 हजार करोड़ का प्रोजक्ट है और टेक्नोलॉजी कोई नहीं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाने वाले संतोष वर्मा के घर के दोनों मंजिल पर जैक लगे हुए हैं। संतोष का कहना है कि डर और दहशत में रहने को मजबूर हैं।

500 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्चा…

मोती कटरा के बल्ली बाबा महंत के मकान में 12 लोग रहते हैं, उनका घर गिरने की स्थिति में पहुंच गया है। जैक लगाकर मकान को रोका हुआ है। वे कल (गुरुवार) अपना मकान खाली कर देंगे। मेट्रो के अधिकारियों ने उन्हें दूसरे स्थान पर रहने के लिए बोल दिया है। इसके लिए वे प्रति व्यक्ति के हिसाब से 500 रुपये दे रहे हैं। स्थानीय निवासी सुधीर वर्मा मकान के हालात भी ऐसे ही हैं। पुराने समय का मकान है। लकड़ियों से छत बनी हुई है। जैक लगे होने के कारण मकान बचा है, नहीं तो कब का गिर जाता। हालांकि वे अब भी इन्हीं हालातों के बीच इन मकानों में रह रहे हैं।

नया घर सामने वाले के छज्जे पर टिका…

गौरव शर्मा महंत हैं। उनके घर में माता का मंदिर बना हुआ है। घर में 12 लोग रहते हैं। दो महीने पहले जब मेट्रो रेल की खुदाई शुरू हुई तो उनका मकान इतना झुक गया कि दूसरे मकान के छज्जे पर आकर टिक गया। उन्होंने अपना मकान नया बनवाया था। गौरव शर्मा बताते हैं कि वे 2 महीने से मकान में नहीं रह रहे हैं। सुबह-शाम मंदिर को देखने के लिए आते हैं। छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसलिए डर सताता है। अधिकारी और नेता सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। अभी तक कोई इंतजाम नहीं हुआ है।

मशीन चलते ही होता है कंपन…

सुधीर वर्मा का कहना है कि टनल की मशीन चलती है तो कंपन होता है। अभी तो मशीन घर के पीछे की ओर चल रही है। जब आगे की ओर बढ़ेगी तो क्या होगा? मंगलवार को मेट्रो के अधिकारी आकर घर खाली करने के लिए बोल गए हैं। रात में काम होता है तो डर लगता है। राकेश वर्मा कहते हैं कि उनके घर जैसे थे, वैसे बनाकर दिए जाएं, नहीं तो उन्हें अच्छा मुआवजा दिया जाए। अनिकेत गुप्ता कहना है कि 2 महीने से मोती कटरा के लोग परेशान हैं। पहले घर खाली करा दिए फिर उन्हें वापस बुला लिया गया। अब फिर से मकानों की दीवारों में दरार आ गई है। रात में जब मशीन चलती है तो दिल दहल उठता है।

आगरा डीएम कर चुके हैं सर्वे…

आगरा जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मोटी कटरा के क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे किया है। उन्होंने लोगों को मुश्किल होने पर दूसरे स्थान पर रहने के लिए कहा था। इसके अलावा जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए भी आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी लोगों केा आश्वासन दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000