एसटीएफ को बड़ी सफलता, 2.31 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को 2.31 कुंतल गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 85 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयप्रकाश पासवान (बिहार के दरभंगा निवासी) और राहुल कुमार (बिजनौर, यूपी निवासी) के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त आयसर डीसीएम, मोबाइल फोन और नगद रुपए भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ ने झांसी से कानपुर हाईवे एनएच-27 मोठ बाईपास केसर वाटिका के समीप सुबह 11:50 बजे गिरफ्तार किया। सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ यूनिट प्रयागराज ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

तस्करी का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे रायपुर छत्तीसगढ़ से डीसीएम में अवैध गांजा भरकर झांसी के रास्ते बिजनौर ले जा रहे थे। वे मछली के दाने की बोरियों के बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते थे। गैंग के सदस्य बिजनौर और आस-पास के जिलों में ऊंचे दामों पर गांजे की सप्लाई करते थे। गैंग का सक्रिय सदस्य युसुफ अंसारी बरेली जिले का रहने वाला है, जबकि गैंग का सरगना पवन पांडेय प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। गैंग के सरगना पवन पांडेय ने ही रायपुर छत्तीसगढ़ से डीसीएम में गांजा लोड कराया था।

अवैध गांजे की सप्लाई में मुनाफा

अवैध गांजे की सप्लाई में जो मुनाफा होता था, वह आपस में सभी लोग बांट लेते थे। गांजे की खेप समय से पहुंचाने के एवज में गिरफ्तार अभियुक्तों को 15-15 हजार अलग से मिलता था। फिलहाल एसटीएफ ने झांसी के मोठ थाने में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी है। झांसी की मोठ थाना पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000