शादीशुदा महिला के एक नहीं कई आशिक, जीजा के साथ संबंध, प्रेमी भी इश्क में पागल, दूसरे बॉयफ्रेंड को फावड़े से 6 टुकड़े में काटा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यह मामला एक 35 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर तरुण पवार की हत्या का है। जिसमें उसके ही प्रेमिका अंजली ने अपने अन्य प्रेमी और जीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तरुण को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस अंजली से वह प्यार करता है, उसके पहले से ही एक अन्य प्रेमी और अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे।

घर बुलाकर की गई इंटीरियर डिजाइनर की हत्या…

तरुण पवार के अचानक लापता होने के बाद, उसके पिता ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पहले तो परिवार को लगा कि उसका अपहरण कर लिया गया है, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें चौंकाने वाला सच पता चला। तरुण की हत्या इस कदर क्रूर तरीके से की गई थी कि पुलिस को उसका पूरा शव भी नहीं मिला। हत्यारों ने पहले उसे कई घंटों तक पीटा, फिर बेहोश होने के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए गए और सिर, टांगें, और हाथों को अलग-अलग नहरों में फेंक दिया गया।

साली के चक्कर में जीजा ने रची साजिश…

यह हत्या अंजली के प्रेमी, जीजा, और उनके दोस्तों की सोची-समझी साजिश का नतीजा थी। पहले तरुण को इंटीरियर के काम के बहाने बुलाया गया। इसके लिए एक नया नंबर इस्तेमाल किया गया, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। तरुण को मोरटा इलाके के एक कमरे में बुलाया गया, जहां पहले से ही अंजली, उसके प्रेमी पवन, और उनके साथी जीते, अंकुर, दीपांशु, और अंकित मौजूद थे। यहां तरुण की पहले पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान अंजली भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने तरुण को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। हत्या के बाद, तरुण की कार को एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर दिया गया और उसके शव के टुकड़ों को बुलंदशहर के पास अलग-अलग नहरों में फेंक दिया गया।

पांच टुकड़े कर नहर में फेंका शव…

हत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। अंजली के तरुण के साथ-साथ अपने जीजा और पवन के साथ भी प्रेम संबंध थे। अंजली का तरुण से प्यार उसके जीजा और प्रेमी पवन को नागवार गुज़रा। इसी कारण उन्होंने तरुण को मारने की योजना बनाई। इस योजना में अंजली भी शामिल थी और उसने अपने सामने तरुण को मरते हुए देखा, लेकिन उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

आरोपी महिला समेत तीन गिरफ्तार…

इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी गाजियाबाद, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तरुण के शव को तीन टुकड़ों में काटा गया था, जिनमें से अभी तक केवल पैर बरामद हुआ है। डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा। मुख्य आरोपी पवन, वंश, और अंजली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य छह आरोपी दीपांशु, अक्षय, जीते, अंकुर, मनोज, और अंकित की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000