जुलूस में युवक की हत्या के दौरान लोगों ने सड़क जमकर की तोड़फोड़ बिहार सिवान में जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जमकर की आगजनी और तोड़फोड़ By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 26, 2024 345 बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बड़हरिया थानाक्षेत्र के विशमरापुर गांव में हुई। वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान विनय गिरि के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम करके आगजनी की है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना व्य्पात हो गई है। हालांकि, घटना की सूचना हासिल होने के बाद पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि, बड़हरिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृत युवक माधोपुर विपिन गिरि का बेटा विनय गिरि बताया जा रहा है, जबकि घायल बाहरन गद्दी का बेटा सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान बड़हरिया मुख्य पथ को जाम कर आगजनी कर दी, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। अपराध 345 Share