नकाबपोश बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक से 86 हजार रुपये लूटकर हो गए फरार, पुलिस करती रही कबिंग …

प्रतापगढ़ में फिर बढ़ा गया अपराध, हत्या, लूट और डकैती समेत बलात्कार की घटना में हुआ इजाफा…

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के मैधार गांव के करीब अपाची सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाते हुए उनके पास से 86 हजार रुपये लैपटाप और मोबाइल लूट लिया। प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 86 हजार की लूट हो गई है। ग्रामीण बैंक उत्‍तर प्रदेश की टाइनी शाखा संचालक को बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके टाइनी शाखा संचालक को रोका और तमंचे के जोर पर लूटने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाश अभी हाथ नहीं लगे हैं।

बाघराय में बैंक से रुपये निकालकर घर वापस लौट रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर घटना को दिया अंजाम…

बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र पुत्र गोकरननाथ मिश्र ने गांव के चौराहे पर ग्रामीण बैंक उत्तर प्रदेश की टाइनी शाखा खोली है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बाघराय स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से रुपये निकालने के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब 1.20 बजे बैंक से 86 हजार रुपये निकालकर जय प्रकाश मिश्र बाइक से टाइनी शाखा भाव जा रहे थे। जय प्रकाश मिश्र बाघराय थाना क्षेत्र के मैधार गांव के करीब पहुंचे थे। इसी दौरान एक अपाची सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक जय प्रकाश कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचा सटाते हुए उनके पास से 86 हजार रुपये, लैपटाप और मोबाइल छीन लिया। जय प्रकाश ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

पुलिस ने छानबीन शुरू की, फिर भी पुलिस की कांबिंग में पकड़ में नहीं आए, बदमाश…

बदमाशों के फरार होने के बाद टाइनी शाखा संचालक जय प्रकाश के चिल्‍लाने पर राहगीर वहां पहुंचे। राहगीरों के मोबाइल से उन्‍होंने वारदात की सूचना पुलिस व स्‍वजनों को दी। सूचना पर बाघराय एसओ अखिलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और छानबीन शुरू की। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे और टाइनी संचालक से पूछताछ करने के बाद वह बाघराय बैंक पहुंचे। वहां पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और लोगों से पूछताछ की। लूट के आरोपितों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन अभी तक टाइनी शाखा संचालक से लूट करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000