प्रेमशंकर ने लगाया पत्नी पर खतना करवाने का आरोप, शादी कर हिना बनी थी प्रियंका

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से धर्म परिवर्तन से जुड़ी हैरतअंगेज घटना सामने आई है। हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने एक-दूसरे पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।मामला तब प्रकाश में आया जब दोनों के बीच शादी के बाद आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए। दोनों ने पुलिस को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें दोनों अपने-अपने धर्म परिवर्तन के दावे कर रहे हैं।

जानें कब हुई घटना की शुरुआत

घटना की शुरुआत तब हुई जब बरेली के प्रेम शंकर गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी (जो पहले मुस्लिम थी) ने शादी के बाद उन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया।प्रेम शंकर का दावा है कि उन्हें बंदूक की नोक पर मुस्लिम बनाया गया,नमाज पढ़वाई गई और उनका नाम बदलकर निहाल खान रख दिया गया।इसके अलावा उन पर खतना कराने का दबाव भी डाला गया और जान से मारने की धमकी दी गई।प्रेम शंकर का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें पीलीभीत जिले के पूरनपुर में एक दरगाह पर ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया।

जानें युवती ने क्या बताया

मुस्लिम युवती हिना का दावा है कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया था और प्रेम शंकर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।हिना ने अपना नाम बदलकर प्रियंका देवी रखा और बरेली के पंडित केके शंखधार के आश्रम में हिंदू रीति से विवाह किया।दोनों ने 11 जुलाई को अगस्त मुनि आश्रम में सात फेरे लेकर विवाह संपन्न किया था। शादी के समय के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रेम शंकर ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान, बरेली पहुंचकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

प्रेम शंकर ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद 18 तारीख को उनकी पत्नी ने अपने पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें पीलीभीत की एक दरगाह में ले जाकर बंधक बना लिया।वहां उनके परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की।प्रेम शंकर का कहना है कि जब उन पर खतना करने का दबाव डाला गया तो वह एक रात घर से भाग गए और अपनी जान बचाई।इसके बाद उन्होंने बरेली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलाई में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी और अब दोनों एक-दूसरे पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहे हैं। 17 अगस्त और 20 अगस्त को दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।सीओ का कहना है कि जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000