रमजान को लेकर बयान देने वाले मौलाना के बदल ग‌ए सुर, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को दी जीत की बधाई

बरेली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर शरियत फतवा लगाने के मामले में सुर्खियों में आए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद सुर बदल गया है। मौलाना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित मोहम्मद शमी को भी जीत की बधाई दी है। भारतीय टीम इंडिया की जीत पर मुबारकबाद पेश करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि टीम इंडिया ने कामयाबी हासिल की है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तमाम खिलाड़ी और मोहम्मद शमी को कामयाबी पर दिल की गहराइयों के साथ मुबारकबाद पेश करता हूं।

मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहम्मद शमी को लेकर कहा है कि जो रोजे कजा हो गए हैं,नहीं रख सके हैं।कजा रोजे रमजान के बाद रख लें।मौलाना ने कहा कि वो जब अपने घर वापस हो तो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि शरियत का मजाक न बनाएं,शरियत के वसूलों पर हर हाल में अमल करना होगा और खुदा व रसूल से डरें।बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने उन्हें गुनाहगार बताया था।मौलाना ने कहा था कि अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नहीं रखता तो वह गुनहगार होता है। मौलाना ने दावा किया कि मोहम्मद शमी ने इस्लामी शरीयत के नियमों का पालन नहीं किया और रोजा नहीं रखा,जो कि उनके लिए फर्ज था।

दरअसल मोहम्मद शमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसमें वो एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे।मोहम्मद शमी का ये वीडियो लोगों ने रमजान से जोड़ दिया।कहा जाने लगा कि मोहम्मद शमी मुसलमान होकर भी रोजे नहीं रख रहे हैं। तब मौलाना शहाबुद्दीन शमी की आलोचना की थी।मौलाना ने शमी को हिदायत देते हुए कहा था कि क्रिकेट खेलना गलत नहीं है,लेकिन इस्लाम के फराइज और वाजिबात की पाबंदी भी जरूरी है।हर बंदे पर इस्लाम के नियमों का पालन करना अनिवार्य है और शमी को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000