राजाभैया पर दर्ज मुकदमे पर एमएलसी ने जताई नाराजगी, बोले- अब बहुत हो चुका

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने नाराजगी जताई। एक्स पर एक ऑडियो पोस्ट करते हुए कहा कि राजा भैया के खिलाफ भानवी सिंह की एफआईआर की खबर काफी सुर्खियों में है। हो भी क्यों न, राजा भैया टीआरपी बढ़ाने वाले नाम जो हैं। गत चार वर्षों से तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है, जिसपर कोर्ट ने सभी पत्रकारों की रिपोर्टिंग पर भानवी सिंह के ही अनुरोध पर रोक लगा रखी है। मर्यादा के कारण राजाभैया ने आज तक इस विषय पर कभी कुछ नहीं कहा और शायद कहेंगे भी नहीं, जबकि भानवी सिंह ने अब सभी हदों को पार कर दिया है। मेरे ऊपर, भैया के सहयोगियों, सेवकों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने से जब मन नहीं भरा तो भैया के ऊपर भी झूठी एफआईआर करा दी।

भैया पर उंगली उठेगी तो उनके शुभचिंतक चुप नहीं बैठेंगे। अब इनका असली चरित्र आप सभी के सामने लाने का समय आ गया है, भानवी जी संपत्ति के लालच में कई बार अपने माता पिता पर हाथ उठा चुकी हैं। प्रस्तुत ऑडियो में भानवी सिंह की मां मंजुल सिंह अपनी पुत्री भानवी से मार खाने के बाद राजा भैया से रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही हैं।

पत्नी भानवी ने दिल्ली में दर्ज कराया है केस

बताते चलें कि भानवी सिंह के घर का नाम ‘मोनू’ है जिसे आप ऑडियो में सुनेंगे। जिनको लग रहा हो कि ऑडियो फर्जी है, उनके लिए वो पत्र भी संलग्न है, जिसमें भानवी सिंह की 75 वर्षीय वृद्ध और बीमार मां ने उनके द्वारा बार-बार पीटे जाने, गाली गलौच करने, धमकी देने से आतंकित होकर पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भैया के ऊपर झूठी एफआईआर कराने के बाद अब संकोच लिहाज का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इनका असली चेहरा दिखाने वाले कई प्रमाण ऑडियो, वीडियो, अभिलेखों के रूप में मौजूद है जो समय समय पर आपके सामने लाता रहूंगा। इसके बाद एलएलसी ने दूसरी पोस्ट करते हुए लिखा जो शुभचिंतक ये कह रहे हैं कि घर का मामला घर में निपट जाता तो अच्छा रहता। एफआईआर कोई घर की बात नहीं होती। भैया के ऊपर झूठा मामला दर्ज कराया गया है, लोगों के सामने सच्चाई आए ये आवश्यक है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000