लोकसभा चुनाव में बुरी हार की वजह तलाशने के लिए मायावती ने बुलाई बैठक, आकाश आनंद को न्योता नहीं

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बुरी हार मिली है। बसपा मुखिया मायावती ने बुरी हार के बाद 23 जून को समीक्षा बैठक बुलाई है।इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल होंगे,लेकिन बैठक में आकाश आनंद को नहीं बुलाया गया है। मायावती ने इस समीक्षा बैठक में पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रत्याशियों को बुलाया है। मायावती बैठक में बुरी तरह से हुई हार की समीक्षा करेंगी।

बसपा मुखिया मायावती को चुनावी नतीजों से बहुत बड़ा झटका लगा है। बसपा यूपी में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी। बसपा का वोट शेयर दशकों बाद सिंगल डिजिट में आ गया। यूपी में बसपा का वोट प्रतिशत 9.39 है। वहीं अगर देश की बात करें तो पूरे देश में बसपा का वोट प्रतिशत केवल 2.04 है। मायावती ने कहा कि मुसलमानों ने हमे वोट नहीं दिया जबकि मैंने हमेशा इन्हें टिकट दिया।

बसपा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कोई सीट नहीं जीत पाई थी,लेकिन इस बार तो बसपा की बैंड बज गई।अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का मायावती का फैसला बसपा के गले की फांस बन गया।अपने भतीजे आकाश आनंद को चुनाव प्रचार से हटाने का फैसला भी गलत साबित हुआ।बसपा के सभी बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।कुछ भाजपा में बाकी सपा में चले गए।

लोकसभा चुनाव में बुरी हार के बाद मायावती ने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है।मायावती ने पार्टी के संगठन का पुराना सिस्टम ही बदल दिया है।अब बसपा में सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रदेश को कुल छह सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में दो से लेकर चार मंडल शामिल किए गए हैं।कई सेक्टरों के इंचार्जों की तैनाती भी कर दी गई है। कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने सपा के साथ गठबंधन किया। बसपा ने 2019 में 10 सीटों पर जीत दर्ज की। 2022 का विधानसभा चुनाव मायावती ने अकेले लड़ा और सिर्फ एक सीट जीत पाईं। 2024 का लोकसभा चुनाव भी मायावती ने अकेले लड़ने का फैसला किया,लेकिन मायावती को इस बार लोकसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000