18 जून को 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ पीएम मोदी करेंगे हस्तांतरित:कृषि मंत्री

नई दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का देश में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 18 जून को होगा।पीएमओ के मुताबिक 18 जून को वाराणसी पहुंचने पर पीएम मोदी सबसे पहले एक पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में शाम 4.15 बजे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त के तौर पर 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 20,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।

शनिवार को दिल्ली में मीडिया के साथ एक इंटरेक्शन के दौरान इसका ऐलान करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद जो पहला हस्ताक्षर किया वो किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 17वीं किश्त जारी करने से जुड़ी फाइल थी। उनका पहला कार्यक्रम वाराणसी में हो रहा है जहां वो सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि डालेंगे।

बता दें कि 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार किसान कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए जाएं वह किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी।अब तक लगभग 11 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 3 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। पीएम-किसान योजना के तहत प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन किश्तों में सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000