आयोध्या दुष्कर्म मामले पर बसपा मुखिया ने कही ये बड़ी बात उत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती ने किया योगी सरकार की कार्रवाई समर्थन, कही बड़ी बात By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 4, 2024 607 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहां समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान पर प्रशासन का शिकंजा कस चुका है वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है। पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित,लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं। मायावती ने कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी ख़ासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर। समाचार 607 Share