रायबरेली फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामला:पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार, वीडीओ की लॉगिन आईडी से हो रहा थे खेल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सलोन में बनाए गए 19 हजार फर्जी प्रमाण पत्रों को लेकर अब पर्दा उठने लगा है। यूपी एटीएस की गहन छानबीन से मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सोनभद्र,संतकबीर नगर,गोरखपुर,कुशीनगर,प्रतापगढ़ और मुरादाबाद के हैं। इन सभी के पास से तीन टैबलेट, 11 मोबाइल फोन,सात लैपटॉप,क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। ये वीडीओ की लॉगिन आईडी से फर्जी प्रमाण बना रहे थे। पुलिस और एटीएस इस पूरे नेटवर्क के तारों को सुलझाने में जुटी हुई है।

जिले के सलोन के नुरुद्दीनपुर,सिरसिरा,गढ़ी इस्लामनगर,गोपालपुर में 19 हजार 400 फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में संचालक जीशान,वीडीओ विजय सिंह समेत चार लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के साथ यूपी एटीएस मामले की जांच कर रही है। यूपी एटीएस मामले की तह तक जाने के लिए फील्ड यूनिट और ऑप्ट टीम के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है,जिससे अब तक गोरखरपुर,वाराणसी,लखनऊ,मुरादाबाद,बरेली,अयोध्या, बहराइच और प्रयागराज में एटीएस की टीम छापेमारी कर चुकी है।

शुक्रवार की रात को एटीएस की जानकारी पर रायबरेली पुलिस ने मकान नंबर 125 वार्ड सात दिलीप नगर धर्मशाला चौराहा राबर्ट्सगंज सोनभद्र निवासी गोविंद केशरी, सियरासाथा थाना कोतवाली खलीलबाद संतकबीर नगर निवासी आकाश कसौधन,नूरी मस्जिद थाना गोला बाजार गोरखपुर निवासी सलमान अली,अहिरौली डान थाना तरया सुजान कुशीनगर निवासी संजीव कुमार सिंह, सदर बाजार कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी वैभव उपाध्याय,ग्राम डिलरा रायपुर थाना मुंडा पांडे मुरादाबाद निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया।सभी को पहले एटीएस मुख्यालय लाया गया और उसके बाद रात में सभी कड़ी सुरक्षा के बीच रायबरेली लगाए गए।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी जेल में बंद वीडीओ विजय सिंह की आईडी से फर्जी प्रमाण पत्र बनाते थे।साथ ही विजय सिंह की आईडी कई साइट पर खोली जाती थी। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने एक व्हाटस एप ग्रुप बना रखा था, जिसके जरिए फर्जी प्रमाण पत्र की डीलिंग होती थी। इस ग्रुप में फर्जीवाड़ा से जुड़े लोग हैं।पूरे ग्रुप की जांच हो रही है। आरोपी आधार कार्ड तक में भी संशोधन करते थे। इसके चलते इसकी और गहन पड़ताल की जा रही है।

एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और दिलाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाते थे। इनके रोहिंग्या और बांग्लादेशी कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपियों से अब यूपी एटीएस भी पूछताछ करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000