हत्याओं से दहल उठा मेरठ,खोखा संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या,पति ने पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट,फूले पुलिस के हाथ-पांव

मेरठ। उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर शुक्रवार को दो हत्याओं से दहल उठा। लिसाड़ीगेट में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं जागृति विहार में एक खोखा संचालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दो हत्याओं से पुलिस के हाथ पांव फूल गएं हैं।

जागृति विहार में खोखा संचालक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या क्यों की गई है। बुलेट सवार दो युवकों ने कुटी चौराहे के रहने वाले चाय का खोखा चलाने वाले ओंकार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले।

शादी के 35 साल बाद इसरार ने अपनी पत्नी सतलीव की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी है। बताया गया कि सतलीव के चरित्र पर शक होने पर इसरार ने उसकी हत्या की है। हत्या करने बाद इसरार मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं, लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया गया कि हत्यारोपी इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। इस मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000