हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा…नंगे पैर लेकर आई टीम, एससी-एसटी मुकदमें में प्रगति के नाम पर मांगे थे 20 हजार

कानपुर। किदवई नगर थाने में दर्ज एससी-एसटी, मारपीट, गाली गलौज के मुकदमें में प्रगति के नाम पर 20 हजार की घूस मांगना एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। पीड़ित की काफी मिन्नतों के बाद 15 हजार में सौंदा तय हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम को दी। जिसके बाद सोमवार को हेड कांस्टेबल को घूस देने पहुंचा। रिश्वत लेते ही जाल बिछाए टीम ने घूसखोर बाबू को रंगेहाथों दबोच लिया।

जूही लाल कॉलोनी, रामलाल का तालाब निवासी रिंकू पासवान ने किदवई नगर थाने में 15 जुलाई 2024 को मोना कश्यप, राजा कश्यप, समीर और राज की पत्नी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा कर रहे थे।

मामले की प्रगति के लिए एसीपी कार्यालय जाता था, जहां उसकी मुलाकात हेड कांस्टेबल शहनवाज खान व योगेश कुमार से हुई थी। दोनों ने मुकदमें में प्रगति के लिए पीड़ित से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। असमर्थता जताने पर 15 हजार में सौदा तय हुआ था। जिसके बाद रिंकू ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग में दी।

विजिलेंस टीम ने जांच कराई, जिस पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने घूसखोर कांस्टेबल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार को विजिलेंस टीम रिंकू के साथ एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय पहुंची। रिंकू अकेले कार्यालय में 15 हजार रुपये लेकर पहुंचा और हेड कांस्टेबल शहनवाज को 15 हजार रुपये दिए।

घूस लेते ही विजिलेंस की टीम ने छापा मार कर शहनवाज को पकड़ा और उसके केमिकल से हाथ धुलाएं तो हाथों से रंग छूटने लगा। एसपी विजिलेंस ने बताया कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को हेड कांस्टेबल को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नहीं मिला योगेश, नंगे पैर लेकर आई टीम

विजिलेंस की टीम ने जब एसीपी बाबूपुरवा कार्यालय में छापेमारी की तो हेड कांस्टेबल वहां नहीं मिला। टीम के पकड़ते ही शहनवाज के हाथ पैर फूल गए, शहनवाज ने बचने का प्रयास किया जिस पर टीम उसे नंगे पैर कार्यालय से ले आई। विजिलेंस एसपी पुत्तुराम ने बताया कि दोनों हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत मिली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000