जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अमित शाह को इस्तीफा भेजा, कहा- दलित हूं, अफसर सुनते ही नहीं

जल शक्ति राज्य मंत्री ने छोड़ी सरकारी गाड़ी एवं सुरक्षा- अब चौतरफा ऐसी चर्चा…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़ दी है। मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए बगैर राजधानी छोड़कर वह अपने गृह जनपद मेरठ चले गए। जल शक्ति राज्यमंत्री के अब चौतरफा इस्तीफा देने की चर्चाएं राजनैतिक हलकों में तैर रही है। उधर विभाग के मुखिया एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने जूनियर के इस्तीफे से अनभिज्ञता जताई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में उस समय सब कुछ ठीक-ठाक दिखाई नहीं दिया, जब मंगलवार की देर शाम से सियासी गलियारों में सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की खबरें तेजी के साथ उधर से उधर दौड़ने लगी। जबकि इससे पहले लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा भी इस्तीफा देने की खबरें आई थी। बताया जा रहा है कि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा गृह मंत्री को भेज दिया है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक राज्य मंत्री के इस्तीफे को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है और राजनीतिक हलकों में चल रही राज्य मंत्री के इस्तीफे की खबर को महज एक अफवाह बताया है। उधर बता पता चल रहा है कि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक सरकार की ओर से दी गई गाड़ी और सुरक्षा को छोड़कर अपने गृह जनपद मेरठ चले गए हैं।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा देश के गृह मंत्री अमित शाह को भेज दिया है। एक चिट्‌ठी भी भेजी है। मंत्री दिनेश खटीक ने चिट़्ठी में लिखा, ”दलित होने की वजह से अफसर मेरी बिल्‍कुल नहीं सुनते। अभी तक विभाग में मुझे कोई काम तक नहीं मिला है। दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण उनके किसी भी आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। न ही उन्‍हें सूचना दी जाती है कि विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। उन पर क्या कार्यवाही हो रही है? यूपी सरकार के अफसर दलितों को अपमान कर रहे हैं।” इससे पहले नाराजगी के चलते राज्य मंत्री मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक अपने विभाग के सीनियर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा उन्हें कोई भाव नहीं दिए जाने से नाराज हैं। आरोप है कि वह राज्य मंत्री की बात नहीं सुनते हैं और विभागीय अफसर भी राज्य मंत्री की बातों को अनसुना करने में लगे हुए हैं। राज्य मंत्री का आरोप है कि सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उन्हें अभी तक सीनियर मंत्री की ओर से कोई काम नहीं सौंपा गया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000