बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े प्याज व्यापारी से लूट लिए 1.25 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने प्याज व्यापारी से की 1.25 लाख रुपए लूट लिए। वारदात नवीन गल्ला मंडी के गेट पर हुई। बदमाशों को दौड़ाते समय डिवाइडर से टकराकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कजियारा में रहने वाले 55 वर्षीय मोइन अहमद की नवीन गल्ला मंडी में प्याज की आढ़त है। बुधवार 20 जुलाई 2022 की सुबह वह घर से स्कूटी से गल्ला मंडी जा रहे थे। उनके पास बैग में 1.25 लाख रुपये भी थे। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया और रुपयों वाला बैग छीनकर भाग निकले।

छीना झपटी और बदमाशों का पीछा करने में व्यापारी की स्कूटी स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर मोइन अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात का पता चला तो मंडी के अन्य व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मोइन को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि व्यापारी से करीब सवा लाख की लूट बताई जा रही है। बदमाशों का पीछा करने में स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और व्यापारी डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। लखनऊ रेफर किया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000