नाबालिक के ‘जय श्री राम’ बोलने पर कर दी पिटाई, लगवाए ‘अल्ला-हू-अकबर’ के नारे

मुंबई से सटे मीरा रोड़ इलाके में एक बार फिर से धार्मिक कट्टरता का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के जय श्री राम बोलने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित से ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे भी लगवाए गए। पीड़ित किम शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा पीड़ित का पीछा करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना 25 मार्च रात करीब 9 बजे की है। वारदात के बाद से पीड़ित काफी डरा हुआ है। वह दूध लेने के लिए बाहर गया था, तभी यह घटना हो गई। मीरा रोड़ इलाके में पूर्व में साम्प्रदायिक विवाद हो चुका है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले 21 जनवरी को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इलाके में धार्मिक तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्नी निगाह रखे हुए है।

जय श्री राम बोलने पर कर दी पिटाई

सोमवार की रात 11 साल का नाबालिग लड़का दूध लेकर वापस सोसायटी स्थित अपने घर आ रहा था। सोसायटी के पास पीड़ित ने वहां खड़े एक शख्स को जय श्री राम बोल दिया। आरोप है कि उस शख्स के बगल में खड़े पांच लोगों ने उसे रुकने को कहा। पीड़ित उन्हें देख डर गया और वह सोसायटी के अंदर भागा। उसे भागता देख आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ लिए। आरोपियों ने पीड़ित को लिफ्ट के पास पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

अल्ला-हू-अकबर के नारे लगवाने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उसे पीटने के बाद उससे जबरन अल्लाहू अकबर के नारे लगवाए। पीड़ित ने युवकों डर से नारे लगाए। इस घटना को वहां देख रहे शख्स ने पीड़ित के पिता को बताया। जब पीड़ित का पिता वहां पहुंचा तो आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि जब वह सोसायटी की ओर आया तो उसे लगा कि गेट पर वॉचमैन खड़ा है। यही समझकर उसने वहां खड़े शख्स को जय श्री राम बोला था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000