बरेली में हुआ संतोष युग का अंत, फिलहाल गंगवार युग कायम, भाजपा ने छत्रपाल गंगवार को बनाया प्रत्याशी

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कल रविवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। प्रत्याशियों लिस्ट जारी होने के बाद झुमका गिरने वाले बरेली में संतोष युग का अंत हो गया। 10 बार चुनाव लड़कर आठ बार विजायी रहने वाले संतोष गंगवार 11वीं बार की उम्मीदवारी में बढ़ती उम्र से हार गए। बरहाल संतोष गंगवार भाजपा में मार्गदर्शक मंडल की भूमिका में दिखेंगे। संतोष गंगवार की विरासत को संभालने के लिए छत्रपाल गंगवार को जिम्मेदारी दी गई है। गंगवार यानी कुर्मी बिरादरी का प्रभाव भी भाजपा में झुमका गिरने वाले बरेली में कायम रहेगा।

भाजपा ने छत्रपाल गंगवार को बनाया प्रत्याशी, संतोष को करना पड़ा संतोष

बरेली से BJP ने छत्रपाल गंगवार को बनाया प्रत्याशी, 8 बार के सांसद संतोष गंगवार का बढ़ती उम्र के कारण टिकट काटा, बहेड़ी से विधायक रहे हैं, डॉ छत्रपाल

संतोष गंगवार को टिकट मिलने को लेकर इस बार लोकसभा चुनाव में शुरू से ही सवालों के घेरे में थी। संतोष गंगवार की सबसे बड़ी बाधा उम्र 75 साल होना थी। केंद्र में मंत्री पद जाने के बाद संतोष गंगवार का टिकट कटने की आशंका और मजबूत हो गई थी, लेकिन संतोष गंगवार के समर्थकों ने मजबूत दावेदारी कर रखी थी। संतोष गंगवार की उम्र के अलावा कोई विरोध नहीं था, जिससे उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद बरेली लोकसभा का प्रत्याशी देर से घोषित हुआ। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बरेली लोकसभा के टिकट को लेकर मंथन चला।

भाजपा ने संतोष गंगवार का टिकट तो काटा, लेकिन उनकी बिरादरी की अनदेखी नहीं की।क्योंकि बरेली लोकसभा में लगभग 3.5 लाख गंगवार मतदाता है। बरेली लोकसभा में पांच विधानसभा हैं। इसमें बरेली शहर, कैंट, नवाबगंज, मीरगंज, भोजीपुरा में गंगवार मतदाता की बहुलता है। यही नहीं पीलीभीत और आसपास की लोकसभा में भी खासा गंगवार मतदाता हैं। इसीलिए जातीय गणित का ध्यान रखते हुए भाजपा ने बहेड़ी से विधायक रहे छत्रपाल गंगवार को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा है।

छत्रपाल गंगवार बहेड़ी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। साल- 2007 में सपा के अताउर रहमान को और साल- 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद को छत्रपाल गंगवार ने हराया था। पेशे से शिक्षक रहे छत्रपाल की किसानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। छत्रपाल संतोष को अपना सियासी गुरु भी मानते हैं। लिहाजा भाजपा ने अब बरेली का गढ़ बचाने की उम्मीद छत्रपाल से लगाई है।

बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार ने अपना चुनावी सफर 1984 से शुरु किया था। साल- 1984 में पहला चुनाव संतोष गंगवार कांग्रेस प्रत्याशी आबिदा बेगम से हार गए थे। इसके बाद 1989 संतोष गंगवार फिर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद साल- 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 में भी लगातार संतोष गंगवार ने जीत दर्ज की। साल- 2009 में कांग्रेस से प्रवीण सिंह ऐरन ने संतोष गंगवार के विजय रथ रोक दिया। हालांकि साल- 2014 व 2019 में संतोष गंगवार जीते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000