कॉलेज से पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े

उत्तर प्रदेश के बरेली में शोहदे के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कॉलेज से पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही छात्रा को शोहदे ने जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और छेड़खानी की, छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए। छात्रा ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ये देख शोहदे फरार हो गए। अब डर की वजह से छात्रा ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है और अपने घर पर बैठ गई है। छात्रा ने इस बारे में अपने घर पर बताया और परिजनों ने इसकी पुलिस में शिकायत की। अब पुलिस में शिकायत होने के बाद छात्रा के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल बरेली के थाना किला क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा बीए की पढ़ाई कर रही है और वह अपने कॉलेज से पेपर देकर घर वापस लौट रही थी। इतने में ही मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और जबरन अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और शोहदे मौका देकर फरार हो गया।

जब छात्रा ने घर जाकर यह बात अपने पिता को बताई तो पिता ने थाने में जाकर शिकायत की। इस बात का पता चलने पर आरोपी ने छात्रा के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद डर की वजह से छात्रा ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है और वह डरी सहमी हुई है। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी छात्रा के घर के पास में ही रहता है और वह आए दिन छात्रा के छेड़खानी करता था। जब छात्रा अपने घर से बाहर निकलती तो आरोपी उसे रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था। इससे पहले भी कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की, छात्रा का आरोप है कि वह इतनी डरी हुई है कि उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में थाना किला पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000