सरयू नदी में नाव पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लापता; 3 लोगों के शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम नाव के पलटने से उसपर सवार 20 से 25 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। तीन लोगों का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को जिंदा बचाया गया है। अन्य लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की खोज जारी है। सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम नाव के पलटने से उसपर सवार 20 से 25 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। तीन लोगों का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को जिंदा बचाया गया है। अन्य लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की खोज जारी है।

मृतकों की पहचान…

मृतकों में मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी शिवबच्चा प्रसाद की पत्नी फुलकुमारी देवी, मुन्ना प्रसाद की पत्नी छठी देवी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है।

कैसे डूबी नाव…

जानकारी के मुताबिक, मांझी के कुछ किसान परवल की लत्ती बोने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित नदी किनारे दियारा में गए हुए थे। उसके बाद वहां से शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच वे लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी बीच सरयू नदी के तेज बहाव में नाव के फंस जाने के कारण नाव पलट गई और उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग पानी में डूब गए। घटना मटियार घाट के समीप हुई है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। तीन का इलाज निजी अस्पताल में चल रही है। अन्य की खोज जारी है।

क्या बोले एसपी गौरव मंगला…

इस संबंध में एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि छह लोगों को निकाला गया है। जिसमें तीन की मौत हो चुकी है, वहीं तीन जीवित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिन किसानों के स्वजन नाव से नदी उस पार गए हुए थे, उनको ज्यादा बेचैनी है और वे लोग अपने स्वजन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000