उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Mar 16, 2026 458 प्रतापगढ़। अंतू क्षेत्र के पाराहमीदपुर में मां- बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का रक्त रंजित शव घर के अंदर कमरे में मिला। घटना रविवार रात की बताई जाती है। सुबह करीब 10 बजे एक शटरिंग वाले ने शव देखा तो, मामले की जानकारी हो सकी। घटना की जानकारी पर गांव वालों की भीड़ बढ़ गई। अंतू क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव निवासी दिनेश मौर्य रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रह रहे थे। रविवार रात दिनेश की पत्नी शिवपति मौर्य 40 वर्ष एवं उनका पुत्र का नाम अयान 12 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। 458 Share