उत्तरप्रदेशअपराधमथुरा मथुरा में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकू से रेता गला By Pratibha Rajdar Last updated Mar 16, 2026 483 मथुरा। राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी पर रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार को बरसाना स्थित राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा सुबह नौ बजे शृंगार आरती करने बाद मंदिर परिसर स्थित कमरे की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने चाकू से उनके गले और पेट पर वार कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब कुछ लोग मंदिर में पूजा के लिए सुबह 10.30 पहुंचे। वहां पुजारी को खून से लथपथ देखने पर ग्रामीणों ने केडी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, उन्हें कोई भी आता-जाता नहीं दिखा। पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा के गुरु वैष्णव दास ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमें लगाई हैं। 483 Share