प्रेमी के लिए ममता हुई शर्मसार:मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल

मेरठ के मुंडाली थाना इलाके में एक महिला मीनाक्षी पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया था और परिजनों ने शव को दफना दिया था लेकिन पति की सख्ती और पूछताछ के बाद महिला ने परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोप है कि महिला का दिल्ली के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति अमित तोमर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मंगलवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। उनकी शादी 9 मार्च 2023 को मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। दंपती के दो बेटे थे दो वर्षीय रुद्र और सात महीने का रुद्रांश। अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने मीनाक्षी के मोबाइल पर दिल्ली निवासी मोहित के मैसेज और कॉल देखे थे। इसे लेकर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने पर मीनाक्षी ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बावजूद 15 दिन पहले फिर से दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। अमित के अनुसार, वह चिकित्सक के काम से सहारनपुर गया हुआ था। इसी बीच 30 मई को मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रही है। कुछ देर बाद उसने फोन पर जानकारी दी कि बच्चे की मौत हो गई है।
मासूम की मौत के बाद शोकाकुल परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे के शव को दफना दिया। अमित को शुरुआत से ही पत्नी मीनाक्षी की बातों पर शक था। सोमवार को जब अमित ने मीनाक्षी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बेटे का गला दबाकर हत्या करने की बात परिजनों के सामने स्वीकार कर ली। यह सुनते ही अमित ने तुरंत मुंडाली थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने मामले में डीएम व एसएसपी से भी शिकायत की।

प्रेमी के शक में हुआ था विवाद, पोस्टमार्टम की चेतावनी देते ही मां ने उगला सच

मीनाक्षी के मोबाइल पर उसके प्रेमी के मैसेज और कॉल देखने के बाद पति अमित का शक गहरा गया था जिसके बाद उसने सख्ती दिखाई और खौफनाक सच सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल पर मिले संदिग्ध संदेशों ने पति को अपनी पत्नी पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया था। इसी शक के आधार पर सोमवार को पति ने पत्नी को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराएगा और मामले की शिकायत एसएसपी से करेगा।
पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई की बात सुनते ही महिला के रवैये में अचानक बदलाव आ गया। वह अपना बचाव करते हुए पति से झगड़ने पर उतारू हो गई। पति के मुताबिक, जब उसने और सख्ती दिखाई तो दबाव में आकर पत्नी ने मासूम बच्चे के साथ वारदात (हत्या) करने की बात अंततः स्वीकार कर ली। इस खुलासे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुंडाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। फिलहाल पुलिस महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
अमित तोमर की तहरीर के आधार पर मुंडाली पुलिस ने मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को पुलिस श्मशान घाट से बच्चे का शव कब्र से बाहर निकलवाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।-अभिजीत कुमार, एसपी देहात

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा     |     प्रतापगढ़ में जिसकी लाठी, उसकी भैंस की कहावत को चरितार्थ करने में जिला प्रशासन की रहती है, सहमति     |     बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला: सिलेंडर से सिर फोड़ा, टांग पकड़कर सड़क पर फेंका; बोला- जिसे जो करना हो कर लो     |     लड़की से प्रेमी ने रेप किया, दोस्तों ने वीडियो बनायाःपीड़िता बोली अब ब्लैकमेल कर रहे; 3 के खिलाफ एफआईआर     |     रेप का आरोपी कथावाचक बोला- दुल्हन नहीं बनाऊंगा, मिलता रहूंगाः पीड़ित महिला से बातचीत का ऑडियो, अयोध्या में FIR के बाद फरार     |     प्रेमी के लिए ममता हुई शर्मसार:मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल     |     सरकारी धन से पूर्व जनप्रतिनिधि का प्रचार? मांधाता क्षेत्र पंचायत के कार्यों पर उठ रहे गंभीर सवाल     |     प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:पहले दिन 2758 अनुपस्थित, आज 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद     |     प्रतापगढ़ नर्सिंग होम में नवजात की मौत:डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज     |     बिना गुनाहन, चार गोदाहन की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000