बॉयफ्रेंड की मौत पर 2 बच्चों की मां का सुसाइड: पति से बोली थी- मैं भी ऊपर चली जाऊंगी
बॉयफ्रेंड के आत्महत्या करने की जानकारी होने के बाद दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला को सोशल मीडिया के जरिए बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बारे जानकारी हुई थी। जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड के परिजनों से फोन कर जानकारी ली थी।
युवक के परिजन ने महिला को उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद उसने अपने पति से कहा था कि मैं भी ऊपर चली जाऊंगी। शुक्रवार सुबह पति ड्यूटी पर गया, तभी महिला फंदे से लटक गई। सोकर उठे बेटे ने मां को लटकता देख पिता को जानकारी दी।
3 महीने पहले कानपुर रहने आए थे
मूलरूप से हरदोई निवासी युवक करीब 3 महीने से फजलगंज में 32 वर्षीय पत्नी पूजा देवी व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। वह फजलगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता है। युवक ने बताया कि फेसबुक के जरिए पत्नी का कन्नौज निवासी रोहित से प्रेम प्रसंग हो गया था। इस बीच जुलाई 2025 में पत्नी बेटी को लेकर युवक के साथ चली गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने हरदोई पुलिस से की।
पुलिस ने पत्नी को खोजा और वह लोग दोबारा एक साथ रहने लगे, जिसके बाद पति नेपाल काम करने चला गया। इस बीच रोहित ने पूजा की मां को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी देकर उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और कई बार कॉल भी की।
जिस पर वह तीन माह पहले परिवार के साथ कानपुर आ गए। कुछ दिन पहले पूजा को फेसबुक के जरिए जानकारी हुई की उसके बॉयफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूजा ने रोहित के नंबर पर कॉल कर जानकारी करने का प्रयास किया। इस बीच रोहित के परिजन ने उसकी मौत का जिम्मेदार पूजा को ठहराया।
बच्चों ने मां को लटका देख दी जानकारी
जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी। पूजा के पति ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी को गुमसुम देख उन्होंने कारण पूछा तो उसने बताया कि-रोहित ने सुसाइड कर लिया है, वह भी ऊपर चली जाएगी, जिसके बाद उन्होंने काफी समझाया था।
पीड़ित पति ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:45 पर वह ड्यूटी गए थे। घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इस बीच बच्चों के सोता छोड़कर पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे सोकर उठे तो मां को शव लटका देखकर रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी दी।