Mukhtar Ansari News: पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका अब्बास अंसारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली निराशा, सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सका परिवार

कासगंज। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहा माफिया मुख्तार अंसारी को शनिवार को गाजीपुर में दफन कर दिया गया। कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया। इस बीच खबर है कि अब्बास ने पत्नी निकहत बानो से 5 मिनट तक फोन पर बात की। पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार पत्नी से बात करते हुए अब्बास रोने लगा। इस दौरान अब्बास ने पत्नी से फोन पर पिता के जनाजे और उनको दफन किये जाने की पूरी जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी निकहत बानो से बात करने के बाद अब्बास अंसारी अपनी बैरक में सुधबुध खो बैठा। अब्बास अपनी बैरक में टहलता हुआ भी नजर आया। अब्बास ने आज भी रोजा रखा है। अब्बास जेल की बैरक में हर रोज किताबें पढ़कर समय बिताता था, लेकिन पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब्बास ने किताबें उठाकर भी नहीं देखी है। आज अब्बास अंसारी को एहसास हो रहा होगा कि जिसके यहाँ मौत होती है, उसके घर का नजारा क्या होता होगा ?

जेल में बंद मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने पत्नी निकहत से फोन पर की बात, फोन पर बात कर रोने लगा अब्बास

बता दें कि मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पेरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की अर्जी शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं दाखिल हो सकी थी, जिसमें कोर्ट से इजाजत नहीं मिल पाई और अब्बास पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया। आज माफिया मुख़्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए कोई ब्यवस्था नहीं बन पायी।

बताते चलें कि माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मुख्तार की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया। इसके बाद आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार के शव को दफन कर दिया गया। मुख्तार हत्या, रंगदारी जैसे कई अपराधों में दोषी था और बांदा जेल में बंद था। कारागार की ब्यवस्था अपराधियों को सुधारने के लिए होता है, इसलिए इसे सुधर गृह भी कहते हैं। परन्तु कारागार में 19 साल बिताने के बाद भी माफिया डॉन मुख़्तार सुधर न सके और एक दिन ऐसे आया कि मुख़्तार अंसारी जेल से अस्पताल के बीच अपना जीवन गंवा दिए। बेटा विधायक अब्बास अंसारी पिता मुख्तार अंसारी का चेहरा तक नहीं देख सका।

इस वजह से नहीं मिली राहत

मुख्तार अंसारी के परिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होना चाहता थे। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अर्जी मेंशन की गई थी। एमपी एमएलए से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच में मुख्तार के परिवार की अर्जी मेंशन थी। यह बेंच आज बैठी नहीं इसके मुकदमे जस्टिस समित गोपाल की बेंच में ट्रांसफर कर दिए गए। जस्टिस समित गोपाल की बेंच दूसरी बेंच से आए किसी भी मुकदमे को सुनने से इनकार कर दिया। इस वजह से मुख्तार के परिवार की अर्जी हाईकोर्ट में मेंशन नहीं हो पाई है। परिवार अब सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में जुटा है। थोड़ी देर बाद सुप्रीम कोर्ट में अजी दाखिल की जाएगी। हालांकि वकील इस बात की कोशिश में जुटे हुए हैं कि मामला चीफ जस्टिस के यहां मेंशन हो जाए और चीफ जस्टिस किसी बेंच को सुनवाई करने के लिए नॉमिनेट कर दें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000