आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, दहाड़ेंगे सुखोई और जगुआर

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र के खंभौली गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर एक बार फिर सुखोई और जगुआर दहाड़ेंगे। इस हवाई पट्टी पर छह साल बाद एक बार फिर लड़ाकू विमान उतरेंगे। छह अप्रैल को लैंडिंग परीक्षण के बाद सात अप्रैल को तीन घंटे संपूर्ण रिहर्सल होगी। इसको लेकर पुलिस तैयारी में जुट गई है।एक अप्रैल से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। रिहर्सल के दौरान भीड़ होने पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था का भी प्लान है।

बता दें की लखनऊ-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने 1अप्रैल से 10 अप्रैल तक हवाई पट्टी के साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र को रिजर्व करने का नोटिफिकेशन उन्नाव के अफसरों को भेजा है। पुलिस के मुताबिक छह और सात अप्रैल को किसी भी वाहन को एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ सीमा में नहीं जाने दिया जाएगा। एक से 10 अप्रैल तक आगरा से लखनऊ और लखनऊ से आगरा जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को डायवर्ट कर सर्विस लेन से निकाला जाएगा।

हवाई पट्टी के क्षेत्र को पूरी तरह से ब्लाक रखा जाएगा। वहीं यूपीडा को टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट के जरिए वाहन चालकों को लड़ाकू विमानों के रिहर्सल की जानकारी देकर दूसरा मार्ग चुनने के लिए कहने को बोला गया है। पुलिस हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त कर रही है। वाहनों को निकालने के लिए रूट की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक हवाई पट्टी के एरिया की पानी से सफाई करने के साथ यूपीडा द्वारा प्रेशर मशीन से धूल हटाने और हवाई पट्टी पर मार्किंग का काम किया जाएगा। मवेशी अंदर न आने पाएं इसके लिए रन-वे के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

बता दें की 6 और 7 अप्रैल को सुखोई, मिराज, जगुआर एमआइ 17, कैरियर एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस सी समेत 14-15 विमानों के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर उतरने की उम्मीद है। इसका मकसद आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग का अभ्यास है। ऐसा तीसरी बार है जब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरेंगे। इससे पहले 21 नवंबर 2016 को एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण और 24 अक्टूबर 2017 को उद्घाटन के समय लड़ाकू विमान उतरे थे। संभावना जताई जा रही है कि लड़ाकू विमानों की रिहर्सल देखने के लिए भारी भीड़ जुटेगी।

ऐसी स्थिति में सुरक्षा की नजर से पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।तीन चक्र में सुरक्षा होगी। पहले चक्र में एयरफोर्स के जवान, दूसरे में पुलिस के साथ एयरफोर्स और तीसरे चक्र में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। कई थानों के प्रभारियों और सर्किल के सभी सीओ की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया की 6 और 7 अप्रैल को रिहर्सल होगा, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।सीओ रूट डायवर्जन को लेकर भी प्लान किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि 1 अप्रैल से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के क्रम में भी काम किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000