जातिवादी राजनीति के सहारे विधानसभा की वैतरणी पार करने वाले रानीगंज के विधायक डॉक्टर आर के वर्मा के खिलाफ उनकी पुरानी विधानसभा विश्वनाथगंज में लगे उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे

मान्धाता के हैंसी चौराहे पर युवाओं ने लगाए अखिलेश यादव मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद, डॉक्टर आर के वर्मा मुर्दाबाद ! वहीं पर वे लोग योगी बाबा जिंदाबाद, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के भी लगाते रहे नारे…

प्रतापगढ़। जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रपुर में 3 मई को एक विशेष समुदाय के लोगों ने अभिषेक सिंह जो कि बाल कटवा कर घर लौट रहा था कि घात लगाए बैठे अपराधियों ने गाड़ी को रोककर अभिषेक सिंह को घेरकर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था तथा कट्टे के बट्ट से भी प्रहार किया गया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौके पर हवाई फायरिंग भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की खोजबीन कर रही थी। वहीं 4 मई को पुलिस पर बड़ा आरोप लगा कि पुलिस ने बुलडोजर लेकर अपराधियों के घर पहुंच कर अपराधियों के घर ढहाए गए, जिसके विरोध में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को जिला पंचायत सदस्य आरिफ द्वारा कार्रवाई के खिलाफ पत्र  सौंपा गया था। सपा से जुड़े नेताओं की सोच बड़ी विचित्र है। एक तरफ वह अपराध मुक्त प्रदेश चाहते हैं और दूसरी तरफ पुलिस से उम्मीद करते हैं कि वह अपराधियों को बिरयानी भी खिलाये और उन पर किसी तरह का अत्याचार न करे। अपराधी भले ही कितना बड़ा समाज को विनाशक हो।   

जिले के मान्धाता के हैंसी मिश्रपुर में अपराधियों के घर ढहाए जाने की खबर पाकर सपा का प्रतिनिधि मंडल अपराधियों के घर देखने पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल में जिले के दोनों सपा विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल रहे। विधायक मुर्दाबाद के नारे लगते ही जिले में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई। वहीं दूसरी ओर हिंदू समुदाय के युवाओं ने विधायक को हिंदू विरोधी बताते हुए डॉ आर के वर्मा मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए। विगत दिनों विधानसभा कुंडा के पिंगरी ग्रामसभा में सपा कार्यकर्ताओं के साथ हुए मारपीट के उपरांत कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सामने हुए पुनः हमले में घायलों से मिलने सपा प्रतिनिधि मंडल रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा की अगुवाई में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल व अन्य के साथ आज पिंगरी गांव पहुंचा। जनपद में आ इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक तरफ योगी सरकार पर तंज कसते हैं कि बुलडोजर बाबा की सरकार में अपराधी मस्त हैं और आम जनता पस्त है।   

सपा नेताओ के विरोध में लगभग 200 हिंदू इकठ्ठा हो गए और मान्धाता के हैंसी चौराहे पर जमकर नारेबाजी किया गया। वहीं बजरंग दल, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने रानीगंज विधायक आर के वर्मा व पट्टी विधायक रामसिंह पटेल के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ पुलीस प्रशासन जिन्दाबाद के नारे लगाये। योगी सरकार की कार्यवाही से खुश लोगों ने बुलडोजर बाबा जिन्दाबाद का नारा भी लगाया गया। सपाई नेताओं के खिलाफ प्रतापगढ़ के युवाओं ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को अपना काम नहीं करने दे रहे हैं। मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हैंसी मिश्रपुर में 3 मई को ईद के दिन हैंसी के निवासी अभिषेक सिंह जब बाल कटवा कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर सुनियोजित तरीके से प्राण घातक हमला हुआ। घात लगाए बैठे अपराधियों ने गाड़ी को रोककर अभिषेक सिंह को घेर कर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था। प्रतापगढ़ सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुंडा और बाबागंज में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि सपा और सपा के सभी विधायक सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000