फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या, फिर जेब से निकाले पैसे

मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। एमजी रोड थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा मेन रोड पर एक मसाले की दुकान के बाहर फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण पिता हीरालाल के रूप में हुई है, जो सिवनी मालवा का मूल निवासी था और इंदौर के सूर्य परिसर में एक दुकान में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, नारायण प्रतिदिन दुकान पर काम करने के बाद रात को पास ही की एक दुकान के बाहर सो जाता था। शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश ने नारायण के सिर पर बड़े पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को एम. वाय. अस्पताल भेजा गया। डीसीपी हंसराज सिंह ने जानकारी दी कि घटना स्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी व्यक्ति को वारदात को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने मृतक के सिर पर पत्थर से वार किया।

पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावना है कि शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं, इस निर्मम हत्या ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले असहाय मजदूरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000