दरिंदा निकाल पिता; पानी देने से मना करने पर 6 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

गुरुग्राम। काम न मिलने पर शराब पीकर एक श्रमिक युवक घर आया। छह वर्षीय बेटे से पानी मांगा, उसने मना किया तो युवक ने बच्चे को थप्पड़ मार दिए। बेटे ने इसकी शिकायत मां से कहने की बात कही तो पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने बेटे को और पीटा। मारपीट में बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने शनिवार को मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।
छह मई को सिविल अस्पताल से सेक्टर 10 थाना पुलिस को छह बर्षीय बच्चे सत्यम को संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी के हालात में लाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान सात मई को उसकी मौत हो गई। रोहतक में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

आरोपित पिता मूल रूप से बिहार के निवासी…

शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब सिर में चोट लगने की बात पता चली तो थाना पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पूछताछ में पिता द्वारा मारपीट करने की जानकारी मिलने पर शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित पिता की पहचान मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के विष्णुपुर गांव निवासी सुमन कुमार सिंह के रूप में की गई।

पिता ने पुलिस और डाक्टरों को किया गुमराह…

बच्चे की मां भारती ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ शक्ति नगर में किराये से रहती हैं। वह निजी कंपनी में काम करती हैं। पति सुमन कुमार श्रमिक था। छह मई को जब वह काम पर गई थीं तो उनकी कंपनी के ठेकेदार के पास पति ने फोन कर बच्चे के बेहोश होने की सूचना दी थी। जब वह मकान पर पहुंचीं तो देखा कि उसका बच्चा सत्यम बेहोश था तथा उसको चोटें लगी हुई थी। तब पति ने मारपीट के बारे में कुछ नहीं बताया था।

पुलिस ने कड़ाई से पिता से की पूछताछ…

उसने कहा था कि जब वह आया तो वह बेहोश मिला था। उसने शुरुआत में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और पुलिस को भी काफी गुमराह किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और बच्चे के शरीर पर 17 चोटों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पिता से पूछताछ की। इस पर उसने सच उगल दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित दिहाड़ी श्रमिक था। छह मई को आरोपित को कोई काम नहीं मिला।

शराब पीकर घर आया और सत्यम से मांगा पानी…

इसके बाद वह शराब पीकर घर आया और सत्यम से पानी मांगा। लेकिन सत्यम ने पानी नहीं दिया तो उसने सत्यम के थप्पड़ मार दिए। सत्यम ने थप्पड़ मारने की बात मम्मी से बताने की कहने पर आरोपित ने सत्यम के साथ मारपीट की। इस दौरान सत्यम कई बार दीवार से जाकर लगा। जिससे उसके सिर में कई चोटें लगीं। इन्ही चोटों से सत्यम की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000