मृतक भाजपा नेत्री सना खान की फाइल फोटो... मध्यप्रदेश लापता भाजपा नेत्री सना खान की हत्या का हुआ खुलासा,आरोपी पति गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 11, 2023 622 जबलपुर। बीते दो अगस्त से लापता नागपुर की BJP नेत्री सना खान की हत्या का खुलासा हुआ है, पुलिस ने आरोपी पति अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को पुलिस क्राईम सीन पर ले गई है। इस मामले में पिता समेत 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसा बीते एक अगस्त को सना खान नागपुर से जबलपुर आई थी। जिसके बाद BJP नेत्री सना खान 2 अगस्त से लापता हो गई थी। खुलासा इस बात का भी हुआ है कि सना खान ने ढाबा संचालक अमित साहू से कोर्ट मैरिज की थी। वहीं सना के परिजनों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई थी, आपको बता दें कि सना खान नागपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री थी। वहीं आरोपी अमित साहू जबलपुर में ढाबा का संचालन करता था। अपराध 622 Share