फंदे पर मिला बिजली मैकेनिक का शव, बदबू आने पर मौत का चला पता

उत्तर प्रदेश हरदोई शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी नटवीर पुलिया के पास अपने ही मकान के ऊपरी हिस्से के कमरे में एक बिजली मैकेनिक का शव फांसी पर लटका सड़ता रहा। मृतक का छोटा भाई उसी मकान के नीचे के पोर्शन में उसका छोटा भाई रहता था। बोलचाल न होने की वजह से दोनों एक-दूसरे के हिस्से में आते-जाते नहीं थे। बड़े भाई के कमरे से दुर्गंध आने पर छोटे भाई ने पहले पड़ोसियों को और फिर पुलिस को सूचना दी। जनपद रामपुर के मूल निवासी मुन्ने खां यहां एफसीआई में नौकरी करते थे। उन्होंने शहर के सराय थोक पूर्वी नटवीर पुलिया के पास मकान बनाया था। उनके चार बेटे और दो बेटी थीं। एक बेटी की पहले मौत हो चुकी है। दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं और दो बेटे 28 वर्षीय अरशद और उससे छोटा असद शहर में रह रहे थे। असद फ्रिज का काम करता है। अरशद बिजली मैकेनिक था।

आसपास के लोगों के मुताबिक, सुबह मुन्ने खां के मकान से दुर्गंध आने पर मकान में नीचे रह रहे अरशद के छोटे भाई असद ने पड़ोसियों को बताया। ऊपर कमरे में झांकने का प्रयास किया। लेकिन कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद यूपी-112 डायल कर पीआरवी को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे में देखा तो अरशद का शव फांसी पर लटक रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, अरशद नशे का आदी था। उसने कमरे में रखे तख्त पर कुर्सी रखकर पंखे के हुक में रस्सी बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या की। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000