सरेंडर करो नहीं तो होगी घर की कुर्की पुलिस का नोटिस देख शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवादा जेल जाना मंजूर नहीं था। दवाब काफी बढ़ गया था, ऐसे में उसने एक खौफनाक कदम उठाया। अंत काफी दुखदायी रहा। वह फांसी के फंदे से झूल गया। बात जब फैली तो तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। यहां बात हो रही है नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के उच्च विद्यालय लौंद के सहायक राहुल कुमार की। राहुल कुमार मूलतः नवादा जिले के नरहट प्रखंड के खनवां गांव के निवासी थे। उम्र महज 34 वर्ष के करीब थी। पिता वीरेंद्र सिंह की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उच्च विद्यालय लौंद में विद्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे। घटना कुछ यूं है कि 1 मई 2023 की रात को खनवां गांव के मनोज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के साथ गोतिया और पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा कथित मारपीट की गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस बाबत नरहट थाना में हत्या से संबंधित एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

  पत्नी के साथ शिक्षक की फाइल फोटो…

 

जिसमें मृतक के चचेरे चाचा कृष्णा सिंह, इनकी पत्नी गायत्री देवी, सहित प्रवीण कुमार उर्फ छोटे सिंह, सुमन कुमार, राहुल कुमार, रंजन सिंह, राजेश सिंह कुल 7 को आरोपित किया गया था। इसमें कृष्णा, प्रवीण, सुमन आदि की या तो गिरफ्तारी हो गई थी या फिर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। राहुल फरार चल रहे थे। शायद उन्हें अपनी नौकरी की चिंता थी। इस बीच पुलिस द्वारा उनके घर 15 जुलाई को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। इधर, जो लोग गिरफ्तार हुए थे उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही थी। राहुल पर सरेंडर करने का दवाब था। अचानक, गुरुवार की शाम को यह खबर फैली की राहुल ने सुसाइड कर लिया। जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार फरारी के दौरान कहलगांव (भागलपुर) में अपने किसी रिश्तेदार के पास राहुल रह रहे थे, वहीं उन्होंने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या की।

 

    शिक्षक के साथ मासूम बच्चे की फाइल फोटो….

 

ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक भागलपुर में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ है। शव को गांव लाया जा रहा है। मृतक राहुल द्वारा आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाए जाने से ग्रामीण सकते में हैं। घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राहुल के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। विधवा पत्नी के सामने जिंदगी जीने की चुनौती है। एक मासूम से पुत्र के सिर से पिता का साया छीन गया है। बता दें कि राहुल की शादी इसी जिले के हिसुआ प्रखंड के तूंगी गांव में थी। बहरहाल, राहुल की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कोई पुलिस को यह कहकर दोषी मान रहा है कि ससमय न्याय नहीं कर सकी। मामला सच में सीधे तौर पर हत्या का ही था या कुछ और? कुछ का मानना है कि जो भी परेशानी झेल रहा था, उसका यह कदम सही नहीं रहा। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी। 

 

 

 

 

 

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000